1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस का आंजना पर दाव, ओबीसी वोट पर पैनी नजर

Lok Sabha Chunav 2024 : चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना को प्रत्याशी बनाया है। आंजना ओबीसी वर्ग से आते हैं और जिले में ओबीसी वर्ग के मतदाताओं की संख्या भी अच्छी-खासी है।

less than 1 minute read
Google source verification
udai_lal_anjana.jpg

Udai Lal Anjana : चित्तौडग़ढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना को प्रत्याशी बनाया है। बता दें, भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित करने के बाद से कांग्रेस यहां से मजबूत और स्थानीय प्रत्याशी की तलाश में थी। आखिरकार, कांग्रेस ने चित्तौडग़ढ़ लोकसभा सीट से उदयलाल आंजना को प्रत्याशी बनाया है।

lok Sabha Election 2024 Chittorgarh candidate : आंजना को प्रत्याशी बनाने के पीछे कई फेक्टर हैं। आंजना पहले भी चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। उन्होंने भाजपा के कद्दावर नेता रहे जसवंत सिंह जसोल को पराजित किया था। वहीं आंजना तीन बार निम्बाहेड़ा से विधायक भी रहे हैं। 2018 में बनी कांग्रेस सरकार में आंजना को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। इसके अलावा आंजना ओबीसी वर्ग से आते हैं और जिले में ओबीसी वर्ग के मतदाताओं की संख्या भी अच्छी-खासी है।

इन सबको ध्यान में रखते हुए पार्टी को आंजना ही मजबूत प्रत्याशी लगे और उनको प्रत्याशी बनाने का फैसला कर लिया गया। आंजना चित्तौडग़ढ़ से एक बार 1998 में सांसद बने। वहीं, निम्बाहेड़ा से 1993, 2008 व 2018 में विधायक रहे। 2018 में गहलोत सरकार में सहकारिता मंत्री बने।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के कांग्रेस कैंडिडेट की लिस्ट आज, चित्तौड़ से आंजना के नाम पर लग सकती है मुहर!

Story Loader