16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान ने सालभर की मेहनत से उगाई फसलों को लगाई आग, फिर खूब रोया, अब सरकार से कही ये बात

बड़ीसादड़ी क्षेत्र में मानसून की बैरुखी से इस बार किसानों को सोयाबीन आदि फसलों में भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने फसलों को बचाने कई जतन भी किए थे। फिर भी कई जगह फसलें खराब हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
farmer.jpg

बड़ीसादड़ी के जियाखेड़ी में अपनी फसल को आग के हवाले करता किसान

बड़ीसादड़ी क्षेत्र में मानसून की बैरुखी से इस बार किसानों को सोयाबीन आदि फसलों में भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने फसलों को बचाने कई जतन भी किए थे। फिर भी कई जगह फसलें खराब हो गई। बताया कि किसानों को फसल की लागत भी नहीं मिल पा रही है। हालत यह है कि किसानों को कुछ भी नहीं मिलने से वे अब मवेशियों के चारे के लिए और लागत लगा कर फसलों की कटाई कर रहे हैं। कई किसान निराश होकर फसलों की कटाई तक नहीं कर रहे हैं। एक बीघा में मात्र 50 किलो सोयाबीन का उत्पादन होने से गुरुवार को जियाखेड़ी में एक किसान कन्हैयालाल शर्मा का दर्द छलक पड़ा और उसने नुकसान होने पर अपनी ही फसल को आग के हवाले कर दिया। किसान कन्हैया लाल का कहना है कि सरकार किसानों को पर्याप्त मुआवजा देकर राहत प्रदान करें।

यह भी पढ़ें : Gas Cylinder Price: दिवाली आने से पहले महंगा हुआ गैस सिलेंडर, यहां देखें नए दाम


बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग