30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवकाश के दिन कर रहे मेले के नाम

शहरवासियों को नववर्ष व शीतकालीन अवकाश की सौगात के रूप में राजस्थान पत्रिका प्रायोजित हस्तशिल्प मेला में लोगों की भीड़ उमड रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

kalulal lohar

•

Updated: 27 Dec 2019, 10:14 PM IST

अवकाश के दिन कर रहे मेले के नाम

अवकाश के दिन कर रहे मेले के नाम

चित्तौडग़ढ़. शहरवासियों को नववर्ष व शीतकालीन अवकाश की सौगात के रूप में राजस्थान पत्रिका प्रायोजित हस्तशिल्प मेला में लोगों की भीड़ उमड रही है। स्कूलों व कॉलेजों में शीतकालीन अवकाश शुरू होने से जाने छात्र व युवा मेले का जमकर आनंद ले रहे है। शिक्षक भी परिवार सहित मेले में पहुंच रहे है। मेले में परिवार सहित पहुंचने वाले युवा जमकर मौज मस्ती कर रहे है।
आसमान छूते झूलों में रोमांचित होने के बाद फूड जोन में लजीज व्यंजनों का स्वाद भी ले रहे है। मेले में एक ही छत के नीचे सबकी पसंद के उत्पाद मिल रहे है। महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित घूमरगार्डन के नजदीक रतनबाग गार्डन में आयोजित मेले में १२ जनवरी तक प्रतिदिन सुबह ११ से रात १० बजे तक नि:शुल्क प्रवेश होगा। मेले में शहरवासियों के लिए थ्री डी डिजीटल सेल्फी पॉइंंट भी विशेष आकर्षण बना हुआ है। यहां लोग परिवार के साथ अलग-अलग अंदाज में सेल्फी ले रहे है। मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न तरह के झूले लगाए गए है। मेले में इलेक्ट्रोनिक उत्पाद, कृषि संबंधी यंत्र, एफएमजीसी, फैशन परिधान, गारमेंटस, हैण्डलूम, हैण्डीक्रॉफ्ट, सौन्दर्य उत्पाद, फर्नीचर, इंटीरियर्स, हैल्थ एवं फिटनेस प्रॉडक्ट आदि तरह के उत्पादों की स्टॉल लगाई गई है। यहां परिवार के हर वर्ग की पसंद के उत्पाद मिल रहे है। सर्दी के मौसम को देखते हुए गारमेंटस की स्टॉलों पर भी खूब भीड़ लग रही है।