30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैल्दी सीजन में लगी रोगियों की कतारें

सर्दी के मौसम को सामान्यतया चिकित्सा क्षेत्र में हेल्दी सीजन माना जाता है। इस समय वार्ड में बैड खाली तो आउटडोर में भी कतारे कम दिखती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

kalulal lohar

•

Updated: 27 Dec 2019, 1:34 PM IST

हैल्दी सीजन में लगी रोगियों की कतारें

हैल्दी सीजन में लगी रोगियों की कतारें

चित्तौडग़ढ़. सर्दी के मौसम को सामान्यतया चिकित्सा क्षेत्र में हेल्दी सीजन माना जाता है। इस समय वार्ड में बैड खाली तो आउटडोर में भी कतारे कम दिखती है। इस बार ऐसी स्थिति नहीं है। दिसंबर माह में भी मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के कारण सर्दी में भी जिला मुख्यालय पर जिला चिकित्साालय में रोगियों की लग रही है। हालांकि अधिकतर शिकायत खांसी, जुकाम, बुखार को लेकर है। चिकित्सालय के आउटडोर में पर्ची विंडो व चिकित्सकों के कक्ष के बाहर रोगियों की लंबी कतारे देख ऐसा प्रतीत होता है कि बीमारियों का गंभीर प्रकोप चल रहा है। अधिकांश रोगी फिजिशियन के पास पहुंच सर्दी, खांसी, जुकाम होने की शिकायत कर रहे है। ऐसे में चिकित्सालय आउटडोर में रोगियों की लंबी भीड़ दिख रही लेकिन वार्र्डो में भर्ती रोगियों की संख्या सामान्य है। सर्दी के मौसम में अभी स्वाइन फ्लू का प्रकोप देखने में नहीं आया है लेकिन चिकित्सालय प्रशासन इस बारे में एहतियात बरत रहा है।

तापमान में बार-बार बदलाव से सेहत प्रभावित
इस बार पोष माह में भी सर्दी पूरी रंगत में नहीं आ पाई है। कभी तापमान गिरकर चार डिग्री तक पहुंच रहा है तो कभी बढ़कर १२ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। तापमान में होने वाले बार-बार के बदलाव की मार सेहत पर पड़ रही है और लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे है। इस मौसम में खांसी व अस्थमा रोगियों की मुश्किले भी बढ़ गई है। कई लोग रात में श्वास अधिक चलने की शिकायत लेकर भी आ रहे है।


चिकित्सालय में इस समय आउटडोर में आने वाले अधिकतर रोगी सर्दी, खांसी आदि मौसमी बीमारियों से पीडि़त है। वार्डों में स्थिति सामान्य है और विशेष दबाव नहीं है। स्वाइन फ्लू का भी अभी कोई केस नहीं आया है।
डॉ. दिनेश वैष्णव, पीएमओ, सांवलियाजी सामान्य चिकित्साालय, चित्तौडग़ढ़