
स्टेटस देखकर बताता था लड़कियों को ड्रेस का रंग,स्टेटस देखकर बताता था लड़कियों को ड्रेस का रंग,स्टेटस देखकर बताता था लड़कियों को ड्रेस का रंग,स्टेटस देखकर बताता था लड़कियों को ड्रेस का रंग,स्टेटस देखकर बताता था लड़कियों को ड्रेस का रंग,स्टेटस देखकर बताता था लड़कियों को ड्रेस का रंग,स्टेटस देखकर बताता था लड़कियों को ड्रेस का रंग,स्टेटस देखकर बताता था लड़कियों को ड्रेस का रंग,स्टेटस देखकर बताता था लड़कियों को ड्रेस का रंग,स्टेटस देखकर बताता था लड़कियों को ड्रेस का रंग,स्टेटस देखकर बताता था लड़कियों को ड्रेस का रंग
चित्तौडग़ढ़
कोतवाल सुमेरसिंह ने बताया कि इस मामले में नागौर जिले के डेगाना क्षेत्र में गायत्री मंदिर रोड़ गोरड़ी चाचा गांव के विमल कुमार (३२) पुत्र जयप्रकाश शर्मा को गिरफ्तार किया गया था, जो रिमाण्ड पर चल रहा है। इस दौरान पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसने मोबाइल से अंदाज से नंबर मिलाए थे, जो चित्तौडग़ढ़ की छात्रा के निकले। इस नंबर पर उसने कई बार फोन किए और आवाज बदलकर कई अन्य लड़कियों के नंबर भी हासिल कर लिए। वह अपने मोबाइल पर स्टेटस भी फर्जी लगाता था। लड़कियों को ड्रेस का रंग बताकर अचंभित कर देता था। पूछताछ में उसने बताया कि वह मोबाइल पर स्टेटस देखकर लड़कियों के पहने हुए वस्त्रों का रंग देख लेता था और बाद में उन्हें बता देता था। कोतवाल ने बताया कि कम पढा-लिखा होने के बावजूद आरोपी शातिर दिमाग का है। वह वाट्सएप आदि मोबाइल फिचर्स के बारे में बहुत कुछ जानकारी रखता है। कुछ छात्राएं बुधवार को भी कोतवाली पहुंच गई और कोतवाल से शिकायत की कि इस मामले में पूरी गैंग काम कर रही है। छात्राओं की बात सुनने के बाद कोतवाल ने उन्हें आरोपी विमल कुमार की अलग-अलग आवाजें सुनाई तो वे भी आश्चर्य में पड़ गई। दरअसल आरोपी लड़कियों से आवाज बदलकर भी बातें करता था। उसके हौसले इस कदर बुलंद हो गए कि वह छात्राओं को मोबाइल पर धमकियां तक देने लग गया। वह छात्राओं के बारे में एक-दूसरी से जानकारी भी लेता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Published on:
23 Oct 2019 11:30 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्तौड़गढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
