30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीमेंट के कट्टों में छुपा कर ले जाई जा रही अफीम व डोडा चूूरा जब्त

निकुंभ थाना पुलिस ने ट्रेलर में सीमेंट के कट्टों की आड़ में अफीम तस्करी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो किलो 570 ग्राम अफीम, 32 किलो 500 ग्राम डोडा जब्त किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

kalulal lohar

•

Updated: 31 Dec 2019, 11:13 PM IST

सीमेंट के कट्टों में छुपा कर ले जाई जा रही अफीम व डोडा चूूरा जब्त

सीमेंट के कट्टों में छुपा कर ले जाई जा रही अफीम व डोडा चूूरा जब्त

दो किलो 570 ग्राम अफीम, 32 किलो 500 ग्राम डोडा चूरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
चित्तौडग़ढ़. निकुंभ थाना पुलिस ने ट्रेलर में सीमेंट के कट्टों की आड़ में अफीम तस्करी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो किलो 570 ग्राम अफीम, 32 किलो 500 ग्राम डोडा जब्त किया है। प्रारंभिक पुछताछ में अफीम व डोडा चूरा मारवाड़ क्षेत्र के जालोर में ले जाना बताया गया है। निकुंभ थानाधिकारी सुरेश विश्रोई ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल की आदेशानुसार मय जाब्ता निकुंभ चौराहा पर नाकाबंदी शुरु की। इस दौरान मंगलवाड़ की ओर से आऐ ट्रेलर को रुकवाकर तलाशी ली तो ट्रेलर चालक ने अपना नाम हजारीलाल पुत्र भंवरलाल डांगी निवासी रतनपुर थाना निकुंभ व साथी ने अपना नाम मांगीलाल पुत्र भैरुलाल डांगी निवासी भालोट थाना निकुंभ बताया। उनके कब्जे से दो किलो ५७० ग्राम अफीम का दूध, ३२ किलो ५०० ग्राम डोडा चूरा बरामद किया। साथ ही टे्रलर व सीमेंट के कट्टों को जब्त किया है। दोनों आरोपियों ने प्रारंभिक पुछताछ में अफीम व डोडा चूरा गेहरीलाल पुत्र पेमाजाट निवासी जवानसिंह जी का खेड़ा उंठैल थाना निकुंभ से लाना बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच मंगलवाड़ थानाधिकारी रतनसिंह को सौंपी है। जब्त अफीम व डोडा चूरा की बाजार में अनुमानित कीमत पांच लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।