30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति से ऊपर उठकर कराएंगे नगर का विकास- आंजना

नगरपालिका सभागार में शुक्रवार को नव गठित बोर्ड की पहली बैठक सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य एवं पालिकाध्यक्ष सुभाष शारदा की अध्यक्षता में हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

kalulal lohar

•

Updated: 27 Dec 2019, 10:27 PM IST

राजनीति से ऊपर उठकर कराएंगे नगर का विकास- आंजना

राजनीति से ऊपर उठकर कराएंगे नगर का विकास- आंजना

नव गठित बोर्ड की बैठक सम्पन्न, सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
मंत्री आंजना ने गोवंश संरक्षण के लिए दिए निर्देश
चित्तौडग़ढ़. निम्बाहेड़ा.नगरपालिका सभागार में शुक्रवार को नव गठित बोर्ड की पहली बैठक सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य एवं पालिकाध्यक्ष सुभाष शारदा की अध्यक्षता में हुई। बैठक के शुरु में अध्यक्ष शारदा, उपाध्यक्ष परवेज अहमद एवं ईओ मुकेश कुमार ने मंत्री आंजना की अगवानी कर स्वागत किया। पश्चात प्रतिपक्ष के नेता अशोक नवलखा सहित सभी पार्षदों का भी स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री आंजना ने अपने संबोधन में विपक्ष से सहयोगात्मक रवैया अपनाकर विकास में भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी पक्ष विपक्ष के पार्षदगणों से अपने अपने वार्डो के विकास के लिए समय समय पर सुझाव रखने के लिए भी कहा। आंजना ने कहा कि राजनिति से ऊपर उठकर सम्पूर्ण नगर का विकास कराया जाएगा। आंजना ने गौं वंश संरक्षण पर जोर देते हुुए शीघ्र ही गोशाला के संचालन को सुनिश्चित करने की भी निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष शारदा ने कहा कि मंत्री अंाजना कि भावनाओं के अनुरूप नगरपालिका के समस्त कार्यों को पारदर्शिता एवं सभी के सहयोग के साथ किए जाएंगे। पश्चात ईओ मुकेश कुमार ने विचार के लिये बैठक में एजेण्डा प्रस्तुत किया। बोर्ड बैठक में स्टेट ग्रांट एक्ट एवं भवन निर्माण स्वीकृति के प्रकरणों राज्य एवं केंद्र सरकार से प्राप्त अनुदानों के तहत किए जाने वाले कार्यों के साथ ही एजेंडे में शामिल सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किए गए। गोसंरक्षण के लिए गौशाला संचालन शीघ्र शुरु करने के मंत्री आंजना द्वारा दिए गए निर्देश का भी सभी पक्ष विपक्ष के पार्षदो ने करतल ध्वनी से स्वागत किया।