राष्ट्रपति आज देखेंगी बड़ीसादड़ी के छात्र की प्रतिभा
चित्तौडग़ढ. पाली जिले के रोहट गांव में आयोजित राष्ट्रीय जम्बूरी में बुधवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुम चित्तौडग़ढ़ जिले के बड़ीसादड़ी उपखण्ड के नंदोली निवासी छात्र रोवर स्कॉउट राहुल माली की प्रतिभा को देखेंगी। जम्बूरी में बड़ीसादड़ी के दल में गए राहुल माली ने मिट्टी से चित्तौड़ दुर्ग हूबहू बनाकर तैयार किया है।