5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल के भाव बिक रहीं सब्जियां, गड़बड़ाया रसोई का बजट, जानें दामों में आया कितना उछाल

Vegetable Price : मानसून के सक्रिय होने के साथ ही सब्जियों की आवक कम होने से पिछले चार दिनों से सब्जियों के दामों में भारी उछाल आया है। अधिकांश सब्जियों के दाम एक लीटर पेट्रोल के बराबर पहुंच गए है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 8 Jul 2024, 5:38 PM IST

Vegetable supply

चित्तौड़गढ़। मानसून के सक्रिय होने के साथ ही सब्जियों की आवक कम होने से पिछले चार दिनों से सब्जियों के दामों में भारी उछाल आया है। अधिकांश सब्जियों के दाम एक लीटर पेट्रोल के बराबर पहुंच गए है। पेट्रोल के भाव 105 हैं। वहीं तुरई, चवलाई और ग्वार फली, करेला, भिंडी, मैथी, हरी मिर्च के भाव सौ के पार हो गए हैं। भाव में वृद्धि होने से गृहिणियों की रसोई का बजट बढ़ गया है। सब्जी-भाजी समेत चावल, गेहूं, दालों की भी दरें बढ़ जाने से आम लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है।

एक सप्ताह पहले तक 60 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर अब 100 रुपए किलो बिक रहा है। वहीं, 150 रुपए किलो बिकने वाला धनिया 200 रुपए किलो पहुंच गया है। शिमला मिर्च 120 रुपए किलो, हरी मिर्च 80 रुपए किलो बिक रही है। वहीं, अन्य हरी सब्जियां 80 से 100 रुपए किलो बिक रही है। पहले प्री मानसून के सक्रिय नहीं होने और हीटवेव ने सब्जियों को नुकसान पहुंचाया अब बारिश की आवक घट गई है।

जून में आने वाली सब्जियों की आवक इस बार देरी से शुरू होने से जुलाई में सब्जियों के दाम आसमान छू गए हैं। पहले ही लोकल सब्जियों की आवक नगण्य हैं। उस पर अब बारिश ने सब्जियों के दाम में आग लाग दी है। इधर, सब्जियों के दाम सूनकर लोगों का बारिश में पसीना छूट रहा है।

जून के अंतिम पखवाड़े ही सब्जियों के दामों ने ताव खाना शुरु हुआ जो जुलाई के पहले दिन सी से ही दाम आसमान छूने लगे है। आसमान छू रहे सब्जियों के दाम से गृहिणियों के पास हरी सब्जी बनाने के विकल्प कम हो गए है। गृहिणियों को मासिक बजट में ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे है। सब्जियों के दाम भी अब हर दिन आसमान छू रहे है। गिलकी भी 60 रुपए किलो बिक रही है। देखा जाए तो ज्यादातर सब्जियां 80-100 के पार या फिर उसके आसपास पहुंच चुकी है। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि सब्जियों के दाम पिछले चार पांच दिन से लगातार बढ़ रहे हैं।

सब्जी - पहले - अब

ग्वारफली - 40 - 80

कद्दू - 25 - 40

भिंडी - 20 - 40

फूलगोभी - 40 - 80

बैंगन - 20 - 40

आलू प्याज 40 रुपए किलो

सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि गर्मी इस बार प्याज के दाम भी कम नहीं हुए है। बारिश शुरू होते ही प्याज के दाम बढ़ गए हैं। एक सप्ताह पहले तक 20 रुपए किलो तक बिक रहा अब 35-40 रुपए किलो पहुंच गया है। वहीं, आलू 25 रुपए से 40 रुपए किलो पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के 4.92 लाख पेंशनर्स पर अपडेट, जानें कब मिलेगा महंगाई भत्ता

बड़ी खबरें

View All

चित्तौड़गढ़

राजस्थान न्यूज़