scriptअशोक गहलोत से बोले बाबा- किसी के चक्कर में मत पड़ना, वापस CM बनना है… | Viral Video: Old Man Said CM Ashok Gehlot, You Will Became CM Again | Patrika News
चित्तौड़गढ़

अशोक गहलोत से बोले बाबा- किसी के चक्कर में मत पड़ना, वापस CM बनना है…

राजस्थान में विधानसभा चुनाव भले ही एक साल बाद होंगे, लेकिन सरकार के मुखिया और सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस चुनावी रंग में नजर आने लगी है।

चित्तौड़गढ़Nov 23, 2022 / 12:50 pm

santosh

cm gehlot

चित्तौड़गढ़. राजस्थान में विधानसभा चुनाव भले ही एक साल बाद होंगे, लेकिन सरकार के मुखिया और सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस चुनावी रंग में नजर आने लगी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को चित्तौड़गढ़ आए। सीएम ने यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमाओं का अनावरण तथा विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके बाद जनसभा में जनता से फिर सरकार बनाने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने देश के लिए शहीद होने वाले सैनिकों को याद करते हुए कहा कि हमें उन पर गर्व होना चाहिए।

यह भी पढ़ें

नौकरशाही का पारा चढ़ा: मंत्री रमेश मीणा की बैठकों के बहिष्कार की चेतावनी

 

 

 

cm gehlot

 

सीएम बोले: बार-बार सरकारें बदलने से नुकसान
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि बार-बार सरकारें बदलने से नुकसान होता है। हमने विकास और योजनाओं में कोई कमी नहीं रखी है। आने वाले चुनाव में प्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जनता आशीर्वाद दें। दावा है कि अगली बार और भी शानदार योजनाएं देंगे। हमारे विकास कार्य व योजनाओं से जनता खुश है। राज्य की मॉडल चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पूरे देश में लागू की जाए।

यह भी पढ़ें

श्रद्धा हत्याकांड: CM मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान के बाद गरमाई राजनीति

96 वर्षीय नगजीराम जाट से की मुलाकात
मुख्यमंत्री की सभा में भाग लेने के लिए चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्र से आई महिलाए भी रैली में नाचते हुए चल रही थी। वहीं कई बुर्जग भी गहलोत की सभा में पहुंचे। ऑडिटोरियम के पास ही मुख्यमंत्री ने 96 वर्षीय बुजुर्ग नगजीराम जाट से मुलाकात की।

Home / Chittorgarh / अशोक गहलोत से बोले बाबा- किसी के चक्कर में मत पड़ना, वापस CM बनना है…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो