
किसने दिया संदेश- जल है तो कल है, जल नहीं तो कल नहीं
चित्तौडग़ढ़. जिले के डूंगला में जल संरक्षण को लेकर जलशक्ति अभियान की जनजागृति के लिए छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। रैली को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मीठूलाल रेबारी एवं विकास अधिकारी मुकेश मीणा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली बस स्टैण्ड, सदर बाजार, पुरानी तहसील भवन होते हुए बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सम्पन्न हुई। बालिका विद्यालय में सीबीईओ रेबारी ने जल संकट के कारण बताते हुए जल संरक्षण के तरीके एवं महत्व बताया। इस दौरान नोडल प्रधानाचार्य हसीना रंगरेज, प्रधानाचार्य आशा दक, किरणबाला, पंचायत प्रसार अधिकारी सोहन सिंहए ग्राम विकास अधिकारी गिरिश शर्मा, गिरिराज सिंह सहित अन्य कार्मिक मौजूद थे। रैली में कस्बे के निजी एवं सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी मौजूद थे।
निम्बाहेड़ा. राउमावि जावदा में रविवार को जल शक्ति और स्वच्छता पर रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण व स्वछता के महत्व की जानकारी दी और स्वच्छता का संकल्प दिलाया। इस मौके पर विष्णु शर्मा, ग्राम पंचायत प्रसार अधिकारी अरविंद भारद्वाज, मुकेश जोशी व शिक्षक शिक्षिकाओं ने रैली में भाग लिया।
तेजपुर. खेड़ी विद्यालय के बच्चों ने सोमवार को जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव विनोद बारेसा कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई व कम वर्षा के चलते भूमिगत जल का स्तर दिनों दिन गिरता जा रहा है। इसके पीछे अधिक जल दोहन की बात भी सामने आ रही है। किसान फसलों की अधिक उपज पाने के लिए जरूरत से ज्यादा फसलों की सिंचाई करते है। प्रधानाध्यापिका पूजा मीणा ने कहा कि प्रदूषण के चलते आज प्रदूषित पानी भूगर्भ से निकल रहा है। इसके सेवन से असाध्य रोग पनप रहे है। उन्होंने पानी को जरूरत के मुताबिक खर्च करने के साथ सेवन के लिए सुरक्षित रखने की सलाह दी। प्रधानाध्यापिका पूजा मीणा ने रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। जागरुकता रैली गांव की गलियों में भ्रमण करने के बाद स्कूल परिसर में सम्पन्न हुई। रैली के भ्रमण के दौरान बच्चे हाथों में जल बचाओ जैसे नारे लिखे पट्टिकाएं लेकर लोगों को जागरुक कर रहे थे। इस मौके पर लादुलाल गुर्जर, शिवदान सिंह गहलो आदि मौजूद थे।
Published on:
15 Jul 2019 08:33 pm
बड़ी खबरें
View Allचित्तौड़गढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
