1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
VIDEO : चूरू में बाइक सवार युवक को मारी गोली, लोगों में फैली दहशत
Play video

VIDEO : चूरू में बाइक सवार युवक को मारी गोली, लोगों में फैली दहशत

Youth Shot in churu : चूरू शहर में नई सडक़ पर देर रात बाजार से लौट रहे एक युवक को बाइक सवार दूसरे युवक ने गोली मार दी, जिससे युवक गंभीर घायल हो गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 24 Dec 2017, 4:05 PM IST

चूरू. शहर में नई सडक़ पर देर रात बाजार से लौट रहे एक युवक को बाइक सवार दूसरे युवक ने गोली मार दी, जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली के थाना के कार्यवाहक थानाधिकारी राधेश्याम मय पुलिस जाब्ता के मौके पर पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक नई सडक़ पर भालेरी आयरन स्टोर के पास रविवार रात को सचिन मित्तल किसी काम से बाइक पर जा रहा था। सचिन का आरोप है कि तभी प्रद्युम्नसिंह नाम के युवक ने रोककर उसके गोली मार दी।

गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में नई सडक़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गोली चलने की आवाज से आस-पास के लोगों में हडक़ंप मच गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मौके पर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। आरोपित मौके से भाग गया।

churu