चूरू

अशोक गहलोत जनता का पैसा बर्बाद कर रहे हैं- जोशी

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी बुधवार की देर रात सालासर बालाजी मंदिर पहुंचे और श्री बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मन्नत का नारियल बांधकर सुख समृद्धि की कामना कर सवामणि का भोग लगाया। मिठनलाल पुजारी व मांगीलाल पुजारी ने पूजा अर्चना करवाई।

2 min read
Jun 16, 2023
अशोक गहलोत जनता का पैसा बर्बाद कर रहे हैं- जोशी,अशोक गहलोत जनता का पैसा बर्बाद कर रहे हैं- जोशी,अशोक गहलोत जनता का पैसा बर्बाद कर रहे हैं- जोशी

सालासर. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी बुधवार की देर रात सालासर बालाजी मंदिर पहुंचे और श्री बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मन्नत का नारियल बांधकर सुख समृद्धि की कामना कर सवामणि का भोग लगाया। मिठनलाल पुजारी व मांगीलाल पुजारी ने पूजा अर्चना करवाई। जोशी ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने वादा किया था कि किसानों का कर्जा माफ करेंगे लेकिन यह झूठी सरकार हजारों किसानों की जमीन नीलाम करवा रही है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया लेकिन इस कांग्रेस सरकार में हो रही परीक्षाओं में भ्रष्टाचार का जो तांडव मचा है उससे लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। बिजली के बिलों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। आम लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। सबसे महंगा पेट्रोल बेचकर पैसे कमाने का श्रेय अशोक गहलोत को जाता है। उन्हें राजस्थान की जनता की कोई ङ्क्षचता नहीं है। अशोक गहलोत जनता के पैसे बर्बाद करने में लगे हैं। श्री हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी, बिहारी पुजारी, मनोज पुजारी, सुरेश पुजारी सहित पुजारी परिवार के सदस्यों ने बालाजी मंदिर में बालाजी की तस्वीर भेंट की। इसके अलावा जोशी ने श्रद्धालुओं को सवामणि का प्रसाद वितरण किया।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के सालासर दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही जोशी के दौरे को लेकर सालासर स्थित कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां की गई। जोशी के सालासर दौरे को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी ने अगवानी कर पुष्प वर्षा से व हनुमान जी की गदा भेंट कर स्वागत किया। ढोल नगाड़े के साथ जोशी को लाया गया। इस दौरान बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल, सालासर मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, सुजानगढ़ प्रधान मनभरी, विधायक अभिनेष महर्षि, जयश्री दाधीच, महावीरङ्क्षसह पार्वतीसर, सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, भंवरलाल सामोता, कुंभाराम ढुकिया, दलीप शर्मा, जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, सुमित्रा सैन, मदन दाधीच आदि मौजूद थे।

Published on:
16 Jun 2023 11:05 am
Also Read
View All

अगली खबर