चूरू

CHURU NEWS- गुड़ के फायदे अनेक: चूरू में मिठास घोल रहा दिल्ली का बालूशाही गुड़

इन दिनों चूरू में यूपी का बालू शाही गुड़ मिठास बढ़ा रहा है, खास बात यह है कि यूपी का ये गुड़ बिना किसी कैमिकल और मिलावट के तैयार किया जाता है। और सर्दी के सीजन में चूरू में बड़ी मात्रा में गुड़ की बिक्री होती है। आमतौर पर जहां बाजार में हमे गुड़ की एक या दो वैरायटी मिलेगी लेकिन यूपी से आए इन विक्रेताओं के पास करीब आधा दर्जन गुड़ की वैरायटी उपलब्ध है।

2 min read
Nov 19, 2022
CHURU NEWS- गुड़ के फायदे अनेक: चूरू में मिठास घोल रहा दिल्ली का बालूशाही गुड़

अन्य किस्मों में खुरपा गुड़, दिलवाला गुड़, खुरपी गुड़, बर्फी गुड़, पताशा गुड़ शामिल
चूरू. इन दिनों चूरू में यूपी का बालू शाही गुड़ मिठास बढ़ा रहा है, खास बात यह है कि यूपी का ये गुड़ बिना किसी कैमिकल और मिलावट के तैयार किया जाता है। और सर्दी के सीजन में चूरू में बड़ी मात्रा में गुड़ की बिक्री होती है।
आमतौर पर जहां बाजार में हमे गुड़ की एक या दो वैरायटी मिलेगी लेकिन यूपी से आए इन विक्रेताओं के पास करीब आधा दर्जन गुड़ की वैरायटी उपलब्ध है। जिसमें खुरपा गुड़,दिलवाला गुड़,खुरपी गुड़,बर्फी गुड़ पताशा गुड़ शामिल है। पताशा गुड़ शादी ब्याह में बाटने के लिए काम आता है, वहीं बालू शाही गुड़ दूध के साथ खाने के लिए लोग इसे ले जाते हैं।
पेट की समस्याओं से निपटने के लिए बेहद आसान और फायदेमंद, सर्दी के दिनों में या सर्दी होने पर गुड़ का प्रयोग आपके लिए अमृत के समान होता है इसकी तासीर गर्म होने के कारण यह सर्दी, जुकाम और खास तौर से कफ से आपको राहत देने में मदद करता है, गुड़ को अदरक के साथ गर्म कर, इसे गुनगुना खाने से गले की खराश और जलन में राहत मिलती है, प्रतिदिन गुड़ के एक टुकड़े के साथ अदरक खाने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है, गुड़ रक्त से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर कर, त्वचा की सफाई में मदद करता है, प्रतिदिन थोड़ा सा गुड़ खाने से मुंहासों की समस्या नहीं होती और त्वचा में चमक आती है, शरीर में आयरन की कमी होने पर गुड़ आपकी काफी मदद कर सकता है, शरीर में उर्जा के स्तर को बढ़ा देता है, थकान महसूस नहीं होती, शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में गुड़ सहायक होता है, गुड़ का सेवन करने से पेट में ठंडक होती है, और गैस भी नहीं बनती, पाचन भी बेहतर होता है।

मेटाबॉलिज्म रेट को भी नियंत्रित करता है
रक्त की सफाई कर मेटाबॉलिज्म रेट को भी नियंत्रित करता है, अस्थमा के इलाज में गुड़ काफी लाभदायक, महिलाओं को मासिकधर्म की समस्याओं में राहत देने के लिए भी गुड़ काफी फायदेमंद है, स्मरण शक्ति बढ़ाने में फायदेमंद, भूख खुलती है और पाचनक्रिया दुरूस्त होती है, वजन कम करने के लिए भी गुड़ का प्रयोग किया जा सकता है।

गुड़ के भाव रुपए किलो में
खुरपा गुड़- 50
दिलवाला गुड़- 80
खुरपी गुड़- 60
बर्फी गुड़- 100
पताशा गुड़- 150
बालू शाही गुड़- 200

उपस्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर ली व्यवस्था की जानकारी
चूरू. अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलजीतङ्क्षसह के निर्देश पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रमोद बंसल ने तहसील के अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र में उपस्वास्थ्य केन्द्र चन्देलनगर का निरीक्षण किया गया। बंसल ने द्वारा उक्त अभियान के तहत् अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र के उपस्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने संचालित गतिविधियों की जानकारी प्रदान करते हुए निशुल्क विधिक सहायता, पीडित प्रतिकर स्कीम, मध्यस्थता, बाल विवाह अभियान, राष्ट्रीय लोक अदालत, पोक्सो पीडि़त बालक-बालिकाओं को दी जाने वाली विधिक सहायता के बारे में बताया। बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी। सचिव ने बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 21 से 24 नवंबर तक चूरू मुख्यालय पर होगी। प्रतियोगिताओं में कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों जो ब्लॉक स्तर पर विजेता रहे भाग लेंगे। इन प्रतियोगिताओं में टेबिल टेनिस, बैंडङ्क्षमटन, 100, 200 व 400 मीटर दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, फुटबाल, वॉलीबॉल तथा बास्केटबॉल प्रतियोगिता होगी।

Published on:
19 Nov 2022 01:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर