3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भंवरलाल शर्मा दबंग व्यक्ति थे, सही बात बताने के लिए शीर्ष नेतृत्व के सामने भी संकोच नहीं करते थे

चूरू. सरदारशहर. लोकप्रिय विधायक भंवरलाल शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए मंत्रियों, विधायकों, नेताओं का आने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। विधायक शर्मा को श्रद्धांजलि देने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई नेता सरदारशहर आए और दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा को विधायक निवास जाकर श्रद्धांजलि दी।

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Vijay

Oct 13, 2022

भंवरलाल शर्मा दबंग व्यक्ति थे, सही बात बताने के लिए शीर्ष नेतृत्व के सामने भी संकोच नहीं करते थे

भंवरलाल शर्मा दबंग व्यक्ति थे, सही बात बताने के लिए शीर्ष नेतृत्व के सामने भी संकोच नहीं करते थे

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
चूरू. सरदारशहर. लोकप्रिय विधायक भंवरलाल शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए मंत्रियों, विधायकों, नेताओं का आने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। विधायक शर्मा को श्रद्धांजलि देने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई नेता सरदारशहर आए और दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा को विधायक निवास जाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जोशी व पायलट करीब 20 मिनट तक विधायक आवास पर रुके और विधायक पुत्र राज्यमंत्री अनिल शर्मा व उप प्रधान केशरी शर्मा से विधायक शर्मा के संस्मरणो को साझा किया। विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने कहा कि शर्मा एक ङ्क्षजदादिल और दबंग व्यक्ति थे। वो अपने क्षेत्र के लोगों सहित ब्राह्मण समाज के हितों की रक्षा में हमेशा तत्पर रहें, और अपनी सही बात के लिए शीर्ष नेतृत्व से भी दो-चार होने में संकोच नहीं करते थे। इस दौरान सचिन पायलट ने कहा कि पण्डित भंवरलाल शर्मा का राजनैतिक अनुभव लंबा था। उन्होंने अपने जीवन में कई उतार चढाव देखे। लेकिन अपनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए दिन रात तत्पर रहे। उनके काम करने के तरीके से सभी कायल थे।इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहनप्रकाश, मंत्री लालचन्द कटारिया, मंत्री उदयलाल अंजाना, विप्र कल्याण बोर्ड के महेश शर्मा, पूर्व पीसीसी चीफ डा.चन्द्रभान, मसूदा विधायक राकेश पारीक, बाड़मेर जिलाध्यक्ष रमेश त्रिवेदी, श्रीलाल जोशी, पूर्व एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया, कुलदीप बिश्नोई, पूर्व सांसद अश्क अली टाक, विधायक ज्ञानदेव आहूजा, भंवरलाल पुजारी, डा.प्रमेन्द्र सिहाग, गोङ्क्षवद महनसरिया, सियाराम शर्मा, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पुनमचन्द पारीक, पालिकाध्यक्ष राजकरण चौधरी आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित की।

विधायक पं. भंवरलाल शर्मा को दी श्रद्धांजलि
रतनगढ़. सरदारशहर से विधायक रहे पं भंवरलाल शर्मा के निधन पर चूरू जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय रतनगढ़ में कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी के निर्देशानुसार स्व. शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने पं. शर्मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शर्मा का जीवन हमेशा गरीबों के लिए समर्पित रहा तथा गरीब को गणेश मानकर जनता की सेवा की। इस अवसर पर कांग्रेस नेता इंद्राज खीचड़, कल्याण ङ्क्षसह शेखावत, जिला महामंत्री राम नारायण व्यास, पालिका उपाध्यक्ष शाहरुख खान, राजलदेसर पालिका उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश ङ्क्षघटाला, हनुमानाराम छाबड़ी, फकीर चंद दानोदिया, पार्षद राजेश गहलोत, अनिल सियोता, मोहम्मद अनवर, एडवोकेट महेंद्र सैनी, बनवारी लाल महर्षि, के डी पठान, धीरज जांगिड़, रामधन महर्षि, बीनादेसर से तुलछाराम शर्मा, विजयपाल भुवाल आदि ने पुष्पांजलि देकर याद किया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सहित अनेक भाजपा नेताओं ने दी शर्मा को श्रद्धांजलि
सरदारशहर. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सहित भाजपा के अनेक नेताओं ने बुधवार को शाम दिवंगत विधायक पण्डित भंवरलाल शर्मा को श्रद्धांसुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पूनिया ने विधायक पुत्र अनिल शर्मा व केशरी शर्मा सहित परिवारजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि श्रद्धेय भंवरलाल शर्मा का उसके प्रति स्नेह पितृवत था। इस दौरान पूनिया के साथ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोङ्क्षसह के दोहिते अभिमन्यु ङ्क्षसह राजवी, रतनगढ विधायक अभिनेष महर्षि, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम सारस्वत, उदयपुरवाटी पूर्व विधायक प्रेमङ्क्षसह बाजौर, सीकर पूर्व विधायक रतन जलधारी, भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, प्रदेश संयोजक आईटी सैल अभिमन्यु जोशी, पूर्व विधायक अशोक पींचा आदि ने भंवरलाल शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।


बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग