
चूरू।
केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस डेट एक्सपायर पार्टी बन चुकी है। इसलिए वह अब किसी काम की नहीं है। लेकिन फिर भी कांग्रेस पार्टी के लोग भाजपा को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसलिए पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी संजीदगी के साथ काम करे और जनता को अफवाहों व गलत दुष्प्रचारों से सजग रखें।
मेघवाल सोमवार को चूरू में आचार संहिता लगने के बाद पार्टी की पहली जिला बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में टिकट के दावेदार माने जाने वाले लगभग सभी चेहरे शामिल रहे। इससे पहले पदाधिकारियों में इतनी एकता देखने को नहीं मिली। मंत्री मेघवाल ने कहा कि देश की सेना को मजबूत बनाने के लिए रूस के साथ हुए राफेल डील में जिस तरह झूठ बोलकर कांग्रेस पार्टी के लोग भाजपा व पीएम मोदी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उससे साफ हो गया कि उनका कोई नैतिक मूल्य नहीं है।
राफेल डील पर बोले मेघवाल
उन्होंने कहा कि राफेल खरीद यूपीए वन के कार्यकाल में शुरू हुई थी जो नहीं हो पायी थी। इस दौरान रॉबर्ट वाड्रा का करीबी दोस्त संजय भंडारी दलाली के लिए आया लेकिन सौदाबाजी नहीं हुई। भाजपा ने गैर बारूदी राफेल को नौ प्रतिशत कम व बारूदी राफेल को 25 प्रतिशत कम दर खरीद का सौदा किया। सरकार ने कोई गबन का खेल नहीं किया। गबन का खेल कांग्रेस में चलता है। राहुल गांधी पाकिस्तानी मीडिया की बात बोलते हैं।
कांग्रेस अंग्रेजो की नीति पर चलती है 'बांटो और राज करो'
राहुल गांधी को सर्जिकल स्ट्राइक कार्रवाई का सबूत चाहिए। यह बड़े शर्म की बात है। कांग्रेस अंग्रेजो की नीति पर चलती है इसी प्रकार प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि कांग्रेस में हमेशा से यही रहा है कि बांटो और राज करो। कांग्रेस का इतिहास इसका गवाह है। इंदिरा गांधी ने नारा दिया था गरीबी हटाओ, लोगों ने नारे पर ही वोट दे दिए लेकिन गरीबी नहीं हटी गरीब हट गए। जबकि कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति के बारे में किसी ने सोचा है तो वह भाजपा पार्टी है। पहली बार भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को 'चैपियन ऑफ अर्थ' का अवार्ड मिला। इस पर किसी कांग्रेसी को गर्व नहीं हुआ। इसके बाद पदाधिकारियों ने चुनाव की रणनीति पर चर्चा की।
यह रहे मौजूद
मंच पर मंत्री राजेन्द्र राठौड़, राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा, जिला प्रभारी रामगोपाल सुथार, जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला उपस्थित रहे । बैठक में भाजपा नेता रामसिंह कस्वां, समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष कमला कस्वां, विधायक जयनारायण पूनिया, विधायक खेमराम मेघवाल, जिला प्रमुख हरलाल सहारण, उप जिला प्रमुख सुरेन्द्र स्वामी, भाजपा नेता अशोक पींचा, रामेश्वर भाटी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष यशोदा माटोलिया सहित अनेक पदादिकारी मौजूद रहे।
Updated on:
08 Oct 2018 08:42 pm
Published on:
08 Oct 2018 08:33 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
