
Hazi Makbool Mandelia
चूरू. प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व चूरू के पूर्व मकबूल मंडेलिया ने ग्रामीण दौरे में भाजपा पर विकास नहीं करने का जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र राठौड़ ने कोई कार्य नहीं करवाए। जो भी कार्य करवाए हैं, वे राजस्थान में कांग्रेस की सरकार के समय में स्वीकृत हुए थे।
इस बात को लेकर चूरू भाजपा में खलबली सी मची हुई है। पहले सभापति व बाद में प्रधान ज्योति कंवर ने प्रेसवार्ता कर बताया कि चूरू का विकास सिर्फ पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ की देन है। मकबूल मंडेलिया ने झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करने का ठेका ले रखा है।
चूरू भाजपा के विक्रम कोटवाद ने कहा कि मंडेलिया मुम्बई में पता नहीं कौन सा खेल कर रुपए लाते हैं और यहां जनता को बांटकर भ्रमित करते हैं। उनके साथ कोई नहीं है। मंडेलिया खुद दो सौ आदमी लेकर गांवों में जाएंगे और खुद जाजम पर बैठकर सभा कर लेंगे। अपने स्वागत के लिए 20 किलो की माला साथ में रखते हैं। विकास के लिए एक जानदार-शानदार नेता चाहिए।
मंडेलिया में कोई दम नहीं है। वे नोटों के बल पर राजनीति करना चाहते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में कुछ भी नहीं किया। यदि उनमें दम है तो एक मंच पर आकर खुली बहस कर लें। इसके लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता तैयार है। मंडेलिया चूरू की जनता को नोटों के दम पर खरीदना चाहते हैं, लेकिन चूरू के लोग बिकने वाले नहीं हैं।
गांवों में हुआ करोड़ों का विकास
चूरू प्रधान ज्योति कंवर ने कहा कि चूरू पंचायत समिति में नरेगा के तहत 5344.24 लाख, स्कूलों, खुर्रा, टंकी, खेल मैदान, चार दीवारी पर 6342.71 लाख, चिकित्सा क्षेत्र में 6349.55 लाख, पेयजल सुविधा के लिए 7947.38 लाख रुपए का विकास कार्य करवाया गया।
इसके अलावा किसान पथ के लिए 911 लाख के कार्य हुए और 600 लाख के कार्य प्रस्तावित हैं। ग्रामीण गौरव पथ, सड़कों आदि पर 4537.34 लाख, शौचालय निर्माण पर 789.72 लाख, शिभा विभाग में 839.23 लाख, बिजली विभाग में 629 लाख, पीएम आवास योजना में 111 लाख, जल संरक्षण योजना में 1157.88 लाख, सीएम जल स्वावलंबन योजना प्रगति पर 1519.45 लाख तथा शुभ शक्ति , छात्रवृत्ति, मृत्यु क्लेम आदि पर 750 लाख रुपए खर्च किए गए।
राजेन्द राठौड़ की बदौलत चूरू का नई पहचान
चूरू भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला ने कहा कि मंत्री राठौड़ की बदौलत आज चूरू को नई पहचान मिली है, जिसे कांग्रेस का कोई नेता नहीं दिला सका था। यदि हमने काम नहीं किया तो वे चार साल कहां थे इसका विरोध क्यो नहीं किया।
उन्हें पता था उनके साथ कोई नहीं आएगा इसलिए उन्होंने विरोध की हिम्मत नहीं जुटाई।विकास लेकर भाजपा खुले मंच पर बहस करने को तैयार है उनमें नैतिक दम है तो आगे आएं।
इस मौके पर भाजपा महामंत्री हेमसिंह शेखावत, सुरेश सारस्वत, भाजपा देहात उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह मेघसर, सातड़ा मंडल अध्यक्ष विद्याधर शर्मा, घांघू मंडल अध्यक्ष रघुवीर कस्वां, दूधवाखारा मंडल अध्यक्ष मघाराम मेघवाल, विक्रमसिंह जोड़ी आदि मौजूद थे।
Published on:
15 May 2018 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
