16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Churu News: एक माह में सट्टे में हारे 19 लाख, क्लेम के लिए ट्रक के केबिन में पेट्रोल से आग लगाकर शख्स को जिंदा जलाया

सादुलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक पखवाड़े पहले ट्रक में मिली जली हुई लाश के मामले का खुलासा हो गया है। खुद की मौत दिखाकर क्लेम उठाने के लिए ट्रक मालिक ने ही यह साजिश तैयार की थी। इसे अमली जामा पहनाने के लिए गांव के ही एक मजदूर को मजदूरी का लालच देकर साथ […]

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Santosh Trivedi

Jun 23, 2024

churu murder case

सादुलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक पखवाड़े पहले ट्रक में मिली जली हुई लाश के मामले का खुलासा हो गया है। खुद की मौत दिखाकर क्लेम उठाने के लिए ट्रक मालिक ने ही यह साजिश तैयार की थी। इसे अमली जामा पहनाने के लिए गांव के ही एक मजदूर को मजदूरी का लालच देकर साथ लिया। रास्ते में उसे जमकर शराब पिलाई।

नशे में होने पर ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर केबिन में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। ऐसे में मजदूर बाहर नहीं निकल पाया और ट्रक के केबिन में ही जिंदा जल गया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी राजेश कुमार पुत्र कृष्ण कुमार जाट निवासी वार्ड नंबर एक बरवाला जिला हिसार हरियाणा है।

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी राजेश कुमार ऑनलाइन जुआ-सट्टा खेलता है। ऐसे में उस पर लाखों रुपए का कर्ज हो गया। महज अप्रेल माह में ही वह 19 लाख रुपए हार गया। कर्ज में डूब जाने के कारण देनदारों द्वारा आए दिन पैसे मांगने के चलते उसने यह योजना तैयार की।

वह अपनी जगह किसी की हत्या कर शव को जलाना चाह रहा था। ताकि शव की पहचान नहीं हो और बाद में किसी तरह क्लेम का पैसा उठा लिया जाए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल तथा आईपीएस प्रशांत किरण ने बताया कि लेकिन वारदात के बाद मृतक दिनेश उर्फ देसी की पहचान हो गई। उसके परिवार के लोगों ने आरोपी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवा दिया था।

भाई ने करवाया था मामला दर्ज

खड़े ट्रक में दिनेश उर्फ देसी निवासी वार्ड नंबर 4 बरवाला जिला हिसार हरियाणा का जला हुआ शव मिला था। मामले में मृतक के परिजनों ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है। दिनेश उर्फ देसी के बड़े भाई ओमप्रकाश ने नामजद मामला दर्ज करवाया था।

दूसरे के फोन से बुलाया था दिनेश को

आरोपी राजेश कुमार ने मृतक दिनेश उर्फ देसी को 6 जून को ट्रक पर मजदूरी करने का झांसा देकर बुलाया था। इसके लिए अपने फोन का उपयोग भी नहीं किया। किसी दूसरे के फोन से उससे बात की। दिनेश ट्रक चालक राजेश के पहले से भी मजदूरी के पैसे मांगता था। ऐसे में वह आ गया।

हिसार बाईपास राजगढ़ के पास पहुंचकर आरोपी राजेश ने ट्रक को रोड के साइड में खड़ा कर ट्रक के केबिन में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। केबिन को बाहर से लोक कर दिया। जिसके कारण मजदूर दिनेश जिंदा जलकर मौत के मुंह में समा गया।