
Rajasthan News : सरदारशहर. डीजे बजाने को लेकर शुक्रवार शाम को दो समुदायों के बीच तनाव हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट हो गयी। घटना के बाद शहर में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी अरविंद कुमार भारद्वाज मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और समझाइश कर मामले को शांत करवाया। बाद में जत्थे को रामदेवरा के लिए रवाना कर दिया।
दरअसल, एक समुदाय के लोग डीजे के साथ पैदल रामदेवरा जा रहे थे। जब जत्था मस्जिद के पास से गुजरा तो दूसरे समुदाय के लोगों ने डीजे बजाने को लेकर आपत्ति की तो माहौल तनावपूर्ण हो गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान डीजे को भी नुकसान पहुंचा।
धरने पर बैठे लोग
हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही अन्य समुदाय के लोग सब्जी मंडी में रघुनाथ जी मंदिर के आगे धरने पर बैठ गए और सुंदरकांड का पाठ करने लगे और धार्मिक नारे लगाने लगे। साथ ही घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए थानाधिकारी अरविंद कुमार भारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से समझाइश करने लगे।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि अगर रात्रि में पुलिस द्वारा पैदल यात्रियों के साथ मारपीट करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो शनिवार को संपूर्ण सरदारशहर बंद रखा जाएगा। थानाधिकारी भारद्वाज का कहना है कि घटना में शामिल एक आरोपी को दस्तियाब कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
31 Aug 2024 12:12 am
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
