17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉरेंस गैंग का बड़ा गैंगस्टर आदित्य जैन उर्फ टोनी फिर गिरफ्तार, इस बार चूरू से निकला कनेक्शन

करीब 2 महीने पहले राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने लॉरेंस गैंग के बड़े नामों में शामिल आदित्य जैन को दुबई से गिरफ्तार किया था।

less than 1 minute read
Google source verification

चूरू

image

Rakesh Mishra

Jun 03, 2025

Aditya Jain

कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आदित्य जैन। (फोटो- पत्रिका)

राजस्थान के चूरू शहर के होटल पर 17 अगस्त 2024 को हुई फायरिंग मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने लॉरेंस गैंग के बड़े मेंबर आदित्य जैन उर्फ टोनी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आदित्य जैन को पुलिस ने मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया।

रिमांड पर भेजा

हथियारबंद क्यूआरटी जवान उसे कोतवाली पुलिस के साथ कोर्ट लेकर पहुंचे। यहां कोर्ट में पेश कर उसे 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। कोतवाली सीआई सुखराम चोटिया ने बताया कि 17 अगस्त 2024 को रंगदारी के लिए होटल पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया था।

यह वीडियो भी देखें

प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि इस मामले में कोतवाली पुलिस अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। आदित्य को जयपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है, जिसे चूरू कोर्ट में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से इस मामले को लेकर पूछताछ करेगी।

पहले दुबई से हुआ था गिरफ्तार

आपको बता दें कि करीब 2 महीने पहले राजस्थान पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने लॉरेंस गैंग के बड़े नामों में शामिल आदित्य जैन को दुबई से गिरफ्तार किया था। आरोपी आदित्य जैन गैंग के लिए विदेश में बैठकर धमकी के कॉल अरेंज करता था। वह गैंग के कंट्रोल रूम के तौर पर काम कर रहा था। उसके नाम पर इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया हुआ था। चूरू के होटल पर हुई फायरिंग मामले में भी आदित्य जैन की मुख्य भूमिका मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें- कौन है लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा ‘टोनी’? जिसे AGTF ने दुबई से किया गिरफ्तार, नागौर से है ये कनेक्शन