3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूरू का तापमान 46.05 डिग्री, प्रदे्श में सबसे गर्म

ऊफ ये गर्मी

2 min read
Google source verification
churu  news

churu photo

चूरू. बैशाख शुक्ल पक्ष के अंतिम चरण में बदलते मौसम ने शुक्रवार को फिर पलटवार किया। भीषण रूप ले रहे ग्रीष्मकालीन मौसम के शुरूआती दौर में ही यहां का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री पर जा पहुंचा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार का दिन इस सीजन में अब तक का सबसे चूरू प्रदेश में सबसे गर्म रहा। चूरू का तापमान प्रदेश में सबसे अधिक रहा।
मौसम में निरंतर आ रहे बदलाव के क्रम में पिछले दो दिनों में बढ़े तापमान के साथ ही शुक्रवार को चली दक्षिणी हवाओं से वातावरण पूरी तरह गर्मा गया। सुबह से धूप में तेजी रही लेकिन दोपहर बाद हवाएं चलने से आसमान धुंधला हो गया तो शाम को कहीं-कहीं बादल भी नजर आए। दोपहर बाद धूप का असर कुछ कम हुआ लेकिन हवाएं गर्म होने से लू जैसा असर रहा। हालांकि हवा में गति और नमी को देखते हुए शुक्रवार को पूर्ण रूप से लू की चपेट में आने से बचा रहा।

दिनभर छूटा पसीना, लोग परेशान


अल सुबह शुरू हुई गर्मी के तेवर दोपहर में तल्ख हो गए। गर्मी की अधिकता के कारण लोग दिनभर परेशान रहे। पशु भी पेड़ों के नीचे छांव में आराम करते नजर आए। घरों में छतों पर रखी टंकियों का पानी गर्मा गया। लोगों को ठंडे पेय पदार्थ पीकर हलक तर करने पड़े। वहीं गर्मी की अधिकता के कारण आइसक्रीम व अन्य ठंडे पदार्थों की बिक्री में इजाफा हुआ। देर शाम को गर्मी का प्रकोप कम होने के बाद लोगों ने पार्कों में घूमकर राहत पाई। वहीं कूलर-पंखों की हवा देर रात कर आती रही।


अंधड़ ने उड़ाया टीन

सुजानगढ़. उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे आए अंधड़ से जन-जीवन कुछ हद तक प्रभावित हुआ। आंधी से घरों पर लगे लोहे के टिनशैड उड़ गए। घरों में मिट्टी की परतें जम गई।

राज्य में तापमान की स्थिति

जिला अधिकतम न्यूनतम

चूरू 46.5 22.9
श्रीगंगानगर 45.5 24.4
बीकानेर 44.8 27.5
बाड़मेर 44.7 28.1
कोटा 44.0 29.0
जैसलमेर 43.7 27.4
जोधपुर 43.2 29.7
जयपुर 43.1 28.6
पिलानी 42.5 23.3
अजमेर 42.4 29.2
डबोक 42.2 25.2

Story Loader