चूरू

दिनभर बादल करते रहे गश्त, रात के पारे में आने लगी गिरावट

दीपावली के बाद शहर में अब सर्दी अपने तेवर दिखाने लगी है। रात का पारा लगातार नीचे की ओर खिसक रहा है। बीते दो दिनों की अगर बात करें तो पारा दो डिग्री गिरकर 12 पर आ गया है। मंगलवार को सुबह हल्की धुंध छाई रही। दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही रही। हलांकि हवा की रफ्तार कम होने के कारण दिन में सर्दी के तेवर नरम रहे। जिससे लोगों ने राहत मसहूस की।

2 min read
Nov 15, 2023

चूरू. दीपावली के बाद शहर में अब सर्दी अपने तेवर दिखाने लगी है। रात का पारा लगातार नीचे की ओर खिसक रहा है। बीते दो दिनों की अगर बात करें तो पारा दो डिग्री गिरकर 12 पर आ गया है। मंगलवार को सुबह हल्की धुंध छाई रही। दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही रही। हलांकि हवा की रफ्तार कम होने के कारण दिन में सर्दी के तेवर नरम रहे। जिससे लोगों ने राहत मसहूस की। शाम होते ही वातावरण में ठंडक बढने से लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तर भारत के पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते बर्फीली हवाओं का बहाव रेगिस्तान के धोरों में ठंडक बढा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र में मंगलवार को दिन का अधिकतम 27.02 व न्यूनतम तापमान 12.06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 1.09 किमी प्रतिघंटा रही। जबकि आद्रता 37 फीसदी व हवा में प्रदूषण का स्तर 338 रहा।

अब आगे क्या

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक आने वाले तीन से चार दिनों तक आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके अलावा मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद मौसम में बदलाव के संकेत रहेंगे। आसमान में बादलों का जमावड़ा रहेगा। 19 नवम्बर के बाद उत्तर भारत की ओर से आ रही सर्द हवाएं रात के पारे को नीचे लेकर जाएंगी। प्रदेश में कमजोर तंत्र के सक्रिय होने की संभावना के चलते प्रदेश में कहीं- कहीं पर हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

इन शहरों में रात का पारा लुढक रहा

दिवाली के बाद बढ रही सर्दी से रात में प्रदेश के कई शहरों का पारा नीचे की ओर गोते लगाने लगा है। मंगलवार को प्रदेश में 11.01 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ हनुमानगढ़ जिले के संगरिया कस्बे में रात सबसे सर्द रही। इसके अलावा फतेहपुर 12, पिलानी 12.01, सिरोही व अलवर 12.04, श्रीगंगानगर व करौली 13.03, सीकर 14, भीलवाड़ा 14.06 व बीकानेर में रात का पारा 14.09 रहा।

सर्द हवाओं से बढ़ी सर्दी

दीपावली के बाद मंगलवार को मौसम बदलने लगा है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। ठण्डी हवाओं के कारण सर्दी बढ़ने लगी है। लोग अब गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की है। खेतों में सरसों व चने की बुवाई लगभग हो चुकी है। हल्की बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट होने से सिंचित भूमि क्षेत्र में गेहूं की बिजाई करने में किसान जुटे हैं ।

Updated on:
15 Nov 2023 10:44 am
Published on:
15 Nov 2023 10:43 am
Also Read
View All

अगली खबर