चूरू

VIDEO: कांग्रेस ने 426 वादे किए, एक भी पूरा नहीं

उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस सरकार ने जनता से 426 वादे किए थे, लेकिन एक साल में एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाई है।

2 min read
Dec 17, 2019
कांग्रेस ने 426 वादे किए, एक भी पूरा नहीं

चूरू. उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस सरकार ने जनता से 426 वादे किए थे, लेकिन एक साल में एक भी वादे को पूरा नहीं कर पाई है। राठौड़ सोमवार को कांग्रेस सरकार के एक साल के शासन के विरोध में भाजपा की ओर से आयोजित धरने को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि करीब 59 लाख किसानों का कर्ज माफी का वादा भी केवल चुनावी घोषणा पत्र बनकर रह गया है, कर्जा माफी नहीं होने से किसान परेशान हो रही है। उन्होंने कंपनी के एक सर्वे उल्लेख करते हुए कहा कि सर्वे में राजस्थान को देश का सबसे भ्रष्ट राज्य है। महिला अत्याचारों में प्रदेश की स्थिति काफी खराब है। राठौड़ ने सरदारशहर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस ने महिला के साथ तीन दिन तक बलात्कार किया। हमीरवास के एक पुलिस अधिकारी पर घूस के रुपए नहीं देने पर एक व्यक्ति को झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। राठौड़ ने जिले के एक डीवाइएसपी पर तो भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया। इस मौके पर कांग्रेस के घोषणा पत्र की प्रतियां जलाई गई। सांसद राहुल कस्वा ने कहा कि किसानों के कृषि ऋण माफ कराने के वादे पर सत्ता में आई कांग्रेस ने वादा पूरा नहीं कर किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता केवल पत्थर चिपकाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों की हालत खराब है। सांसद कस्वा ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले में करीब 183 किलोमीटर की सड़क बनाएंगे। पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जिला प्रमुख हरलाल सहारण, अशोक पींचा, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, डा. वासुदेव चावला, राकेश जांगिड़, खेमाराम मेघवाल, बसंत शर्मा, कुंदनमल दाधीच, विक्रम कोटवाद, बुद्धिप्रकाश सोनी, धनराज सैनी, दिनेश शर्मा, हुसैन सैयद, कुलदीप पूनिया, विमला गढ़वाल, रेखा राजोतिया सहित जिलेभर से आए भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Updated on:
17 Dec 2019 02:34 pm
Published on:
17 Dec 2019 11:48 am
Also Read
View All

अगली खबर