2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झालावाड़ा शहर स्थित तालाब में मिला डा. एफएच गौरी के बेटे फारुख का शव

मेडिकल कॉलेज झालावाड़ के एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र फारुख हसन गौरी का शव बुधवार दोपहर को दुर्गपुरा रोड स्थित नया तालाब में मिला।

2 min read
Google source verification
farukh hasan gauri

farukh hasan gauri

झालावाड़/चूरू. मेडिकल कॉलेज झालावाड़ के एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र फारुख हसन गौरी का शव बुधवार दोपहर को दुर्गपुरा रोड स्थित नया तालाब में मिला। छात्र मंगलवार शाम से ही हॉस्टल से गायब था। पुलिस उपअधीक्षक छगनसिंह राठौड़ ने बताया कि मंगलवार रात एक बाइक दुर्गपुरा रोड पर नया तालाब के पास से लावारिश मिली थी। बाइक पर नंबर चूरू जिले के थे। तालाब में कूदने की आशंका पर रेस्क्यू किया तो चूरू निवासी छात्र फारुख हसन गौरी (22) का शव मिला। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।


अमरीका के डॉक्टरों से करवाई थी काउंसलिंग

फारुख डिप्रेशन में था। ऐसे में पिता डॉ. फखरुल हसन गौरी व मां डॉ. नुसरत गौरी ने अमरीका के चिकित्सकों से काउंसलिंग कर्रवाई थी। पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा आगामी जनवरी में थी। पुलिस ने माता-पिता को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

पिता व माता डाक्टर


फारुख के पिता डा. एफएच गौरी व माता नुसरत गौरी चूरू के राजकीय डेडराज भरतिया अस्पताल में कार्यरत हैं। पिता वरिष्ठ फिजीशियन व माता दंत रोग विशेषज्ञ हैं। दोनों कई सालों से यहां पर कार्यरत हैं। उनके दो ही बच्चे थे। एक बेटा व एक बेटी। सूचना मिलते ही डा. गौरी झालावाड़ के लिए रवाना हो गए थे। वे देर रात तक झालावाड़ पहुंच गए थे। इधर घर में परिवार में खामोशी छा गई। परिवार का सबसे दुलारा बेटा था।


''दु:खद घटना है, छात्र फारुख हसन गौरी एबीबीएस २०१५ बैच का छात्र था। हमें पुलिस के माध्यम से उसके तालाब में डूबने की सूचना मिली।''
डॉ. आर.के.आसेरी, डीन मेडिकल कॉलेज, झालावाड़

बस का इंतजार कर रहे व्यक्ति की बस ने ली जान


बीदासर. सीकर-नोखा स्टेट हाइवे 20 पर मंगलवार दोपहर दो बजे गांव ढिगारिया के पास बस स्टैंड पर खड़े ६२ वर्षीय व्यक्ति को बस ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एएसआई रतनसिंह घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार गांव आजाद नगर जिला भिवानी (हरियाणा) निवासी शिवपाल सिंह जाट ढिगारिया बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान लोक परिवहन की नोखा से जयपुर चलने वाली बस ने टक्कर मार दी जिससे शिवपाल मौत हो गई।


मूंगफली बेचकर जा रहा था गांव


शिवपाल गांव धनेरू में खेती करता है, जो मूंगफली बेचकर अपने गांव जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़ा था। मृतक के पास मिले शूूटकेस में एक लाख आठ हजार रुपए व कागजात मिले हैं। पुलिस ने मृतक के धनेरू निवासी खेत पड़ौसी रणवीर सिंह की रिर्पोट पर वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़ कर फ रार हो गया है। बुधवार को भरतिया अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम किया गया।

Story Loader