8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवती की बेरहमी से हत्या कर अलग की गर्दन और हाथ, फिर सड़क किनारे गाड़ी लाश, नोंच-नोंच कर खाने लगे श्वान

Rajasthan Murder News: राजस्थान के चूरू जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। युवती की बेरहमी से हत्या कर उसके गर्दन और हाथ अलग करके हत्यारों ने शव को सड़क किनारे गाड़ दिया। जिसके बाद श्वान ने खोदकर निकाला और उसे नोंच-नोंच कर खाने लगे।

3 min read
Google source verification

चूरू

image

Akshita Deora

Feb 19, 2024

churu_murder_case.jpg

युवती की बेरहमी से हत्या कर शव को सड़क किनारे मिट्टी में गाड़ दिया गया। भानीपुरा थाना इलाके में गांव खेजड़ा से शिमला जाने वाली सड़क पर करीब दो किलोमीटर दूर सड़क के दांई तरफ गाड़े गए शव को रविवार को श्वानों ने बाहर निकाल लिया। शव शव को नौंचने लगे। मनरेगा मजदूरों ने यह देखकर श्वानों को भगाकर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा, सरदारशहर डीएसपी पवन कुमार व भानीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। युवती के शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 16 से 18 वर्ष मानी जा रही है। शव को पहचानगी के लिए सरदारशहर के राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

धारदार हथियार से गर्दन पर वार, दोनों हाथ काटें
ऌहत्यारें ने युवती की बड़ी बेरहमी से हत्या की है। धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर गहरा वार किया गया है। उसके दोनों हाथ थी धारदार हथियार से वार कर काट दिए गए। एक एक कंधे से और दूसरा कोहनी के पास से अलग कर दिया गया। कंधे से काटा हुआ हाथ पुलिस को मौके पर नहीं मिला है। मौके की स्थिति के आधार पर पुलिस का मानना है कि युवती की हत्या के बाद शव को किसी वाहन में यहां पर लाया गया है। इसके बाद हत्यारों ने सड़क से महज आठ फिट की दूरी पर खड्डा खोदकर गाड़नेे का प्रयास किया, लेकिन जल्दबाजी में वे शव को पूरा नहीं गाड़ पाए। ऐसे में श्वान ने मिट्टी हटाकर शव का सिर का हिस्सा बाहर निकाल लिया।
यह भी पढ़ें : उधारी वापस मांग रहे दोस्त को बेहोश कर लगाए तेजाब के इंजेक्शन, फिर ऐसे दी दर्दनाक मौत


शातिर अपराधी...शव पर कपड़े भी नहीं छोड़े
पुलिस के अनुसार वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी बड़े शातिर है। उन्होंने शव पर कपड़े भी नहीं छोड़े। युवती का शव पूरी तरह निवस्त्र मिला है। शव के पास मिट़टी में पुलिस को महज ऊपर का एक छोटा कपड़ा मिला है। इसके अलावा युवती गले में एक डोरा मिला है। उस डोरे में ताले की एक चाबी भी है। भानीपुरा थानाधिकारी गौरव खिड़ीया ने बताया कि युवती की लंबाई करीब पांच फिट और रंग गेहुंआ है। सिर पर गहरे काले रंग के बाल है। इसके अलावा पहचानगी का मौके पर कोई सबूत नहीं मिला है। मौके से एफएसएल टीम ने सबूत एकत्र किए हैं। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि शव एक से दो दिन पुराना है।

क्षेत्र में सनसनी, अफवाहों का दौर
सड़क किनारे युवती की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई भी शव को पहचान नहीं पाया। इसबीच कयासों के दौर भी शुरू हो गए। कोई इसे ऑनर किलिंग मान रहा है तो कोई वहशियाना वारदात। लोगों का यह भी मानना है कि शव सड़क के दाहिने तरफ मिला है। ऐसे में अपराधी खेजड़ा की तरफ से आए और शिमला गांव की तरफ गए। हालांकि इस मार्ग पर पुलिस को सीसीटीवी नहीं मिले हैं।
यह भी पढ़ें : 14 साल के बच्चे की सौतेली मां बनी हैवान, गाड़ी धोने के लिए पिता ने खोला टैंक तो तैरता मिला बेटे का शव


पहचान और गायब हाथ पर टिकी है जांच
ब्लाइंड मर्डर के इस मामले में पुलिस की जांच बहरहाल युवती की पहचान पर टिकी है। पहचानगी के लिए पुलिस सोशल मीडिया का भी उपयोग कर रही है। आसपास और हरियाणा के थाना इलाकों में भी उसकी फोटो भेजी गई है। इसके अलावा वैज्ञानिक तरीके से भी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। क्षेत्र के बीटीएस टॉवर के आधार पर इधर से गुजरने वाले नंबरों की भी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

युवती की हत्या के बाद सड़क किनारे शव को गाड़ने का प्रयास किया गया है। युवती की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की ओर से इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। मामले की सभी एंगल पर जांच की जा रही है।
राजेन्द्र कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक, चूरू