3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़कियां खुद की कैसे करें हिफाजत, ऐसे सिखाएगी चूरू पुलिस

Girls Safety: पांच प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। करीब एक घंटे की क्लॉस रहेगी, जिसमें आउटडोर व इंडोर क्रियाकलाप होंगे।

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Brijesh Singh

Dec 31, 2019

लड़कियां खुद की कैसे करें हिफाजत, ऐसे सिखाएगी चूरू पुलिस

लड़कियां खुद की कैसे करें हिफाजत, ऐसे सिखाएगी चूरू पुलिस

चूरू. महिलाओं व बालिकाओं ( Girls safety ) के साथ सरेराह व घरों में छेड़छाड़ जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। निर्भया कांड ( nirbhya case ) और हैदराबाद रेप-बलात्कार केस ( Hyderabad GangRape Case ) इससे निपटने के लिए चूरू पुलिस अब महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा ( Selfdefence ) के लिए सशक्त बनाएगी। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एक जनवरी से महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र की स्थापना हो रही है। इसका केन्द्र फिलहाल पुलिस लाइन रखा गया है। प्रशिक्षण करीब एक सप्ताह चलेगा, इसके बाद सुविधानुसार समय बढ़ाया जाएगा।

नए बैच के लिए अगली तारीख भी तय होगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र फौजदार ने बताया कि बुधवार को सुबह ११ बजे से केन्द्र शुरू कर दिया जाएगा। यहां पर एसपी तेजस्वनी गौतम ( churu sp ) के निर्देशानुसार सीओ सिटी सुखविन्द्रपाल सिंह व महिला थानाधिकारी राजेश की देखरेख में महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। इसमें पांच प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों ( Trained Police Officer ) की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। करीब एक घंटे की क्लॉस रहेगी, जिसमें आउटडोर व इंडोर क्रियाकलाप होंगे।

खास बात यह है कि एसपी गौतम स्वयं प्रशिक्षण देंगी। एएसपी फौजदार ने बताया कि आउटडोर में जूडो कराटे, बॉक्सिंग सहित सेल्फ डिफेंस के तरीके सिखाए जाएंगे। वहीं इंडोर में साइबर क्राइम, घरेलू हिंसा सहित महिलाओं से जुड़े कानूनों के बारे में बताया जाएगा।

निशुल्क रहेगा प्रशिक्षण
उन्होंने बताया कि इन केंद्रों पर कोई भी कामकाजी गृहणी महिलाएं, अध्ययनरत बालिका, शिक्षण संस्थाओं सहित जो अभिभावक अपनी बेटियों को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दिलवाना चाहते हैं, रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। प्रशिक्षण पूरी तरह से निशुल्क रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान चयन कर दस का बैच बनाया जाएगा। बाद में सुविधानुसार संख्या बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा पुलिस की टीम कॉलेज व स्कूलों में जाकर भी आत्मरक्षा के गुर बताएगी।

चूरू की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

Story Loader