24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वास्थ्य कल्याण केन्द्र : तय समय में नाम बदल पाए ना रंग, जिम्मेदार नहीं है गंभीर

Health News : आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत जिले के स्वास्थ्य केन्द्र अब आरोग्य मंदिर के नाम से जाने जाएंगे। इतना ही नहीं, इनका रंग भी हल्का पीला होगा। सभी पर आरोग्यं परमं धनम भी लिखा जाएगा।

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Ashish sharma

Jan 10, 2024

churu_.jpg

Churu News :

आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत जिले के स्वास्थ्य केन्द्र अब आरोग्य मंदिर के नाम से जाने जाएंगे। इतना ही नहीं, इनका रंग भी हल्का पीला होगा। सभी पर आरोग्यं परमं धनम भी लिखा जाएगा। इसे लेकर केन्द्र व राज्य सरकार ने गाइड लाइन जारी कर 31 दिसम्बर तक सभी चिकित्सा संस्थानों के नाम व ब्रांडिंग बदलने के निर्देश दिए थे। मगर, जिले में अभी तक आधे से अधिक चिकित्सा केंद्रों के नाम नहीं बदले जा सके हैं। इसे लेकर महकमे के अधिकारी जल्द सरकारी निर्देशों की पालना की बात कह रहे हैं। जबकि नए साल के जनवरी माह के दो सप्ताह बीतने को है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि देरी को लेकर बीसीएमओ को जनवरी के पहले पखवाड़े तक सभी चिकित्सा संस्थानों की ब्रांडिंग व नाम बदलने के निर्देश जारी किए गए हैं।

इसके अलावा इन पर नियमानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व उप स्वास्थ्य केन्द्र भी अंकित होगा। उन्होंने बताया कि जिले में कलर ब्रांडिंग का कार्य शुरू हो चुका है। इस संबंध में सभी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों को ब्रांडिंग कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कर 31 दिसम्बर तक फोटो को आयुष्मान आरोग्य मंदिर पोर्टल पर अपलोड करवाने के निर्देश दिए गए थे। मगर, अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है। देरी के लिए अधिकारियों को जनवरी के पहले पखवाड़े तक काम पूरा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी अगर निर्देशों की पालना नहीं होती है तो विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : विश्व हिंदी दिवस विशेष : विदेश में रहकर बढ़ा रहे हिंदी की ताकत और मान

ऐसे दिखेंगे जिले के चिकित्सा संस्थान
सरकारी चिकित्सा संस्थानों की ब्रांडिंग अलग होने से स्वास्थ्य केन्द्रों को दूर से ही पहचाना जा सकेगा। इससे आम मरीजों को उपचार स्थल तक पहुंचने में आसानी होगी। इसके अलावा एनएचएम का लोगों भी अंकित किया जाएगा। आमजन को जानकारी देने वाले साइन व फ्लैक्स बोर्ड भी बदले जाएंगे। पहले चरण के बाद अन्य वंचित स्थानों पर कार्य अगले चरण में शुरू होगा।

जानें क्या कह रहे हैं अधिकारी :
आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत सरकार की ओर से 31 दिसम्बर तक सभी चिकित्सा संस्थानों के नाम व रंग बदलने के आदेश थे। कुछ के बकाया रह गए हैं। जिनके नाम व रंग बदलने की तैयारी चल रही है। जनवरी के पहले पखवाड़े तक सभी के नाम व रंग बदल दिए जाएंगे। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत स्वास्थ्य केन्द्रों (एचडब्ल्युसी) का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर किया जाएगा।
डॉ. मनोज शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्य अधिकारी, चूरू