
जोधपुर डिस्कॉम का तकनीकी सहायक आठ हजार रिश्वत लेते ट्रैप
बीकानेर/चूरू. एसीबी टीम चूरू ने गुरुवार को बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ़ तहसील मुख्यालय स्थित जोधपुर डिस्कॉम कार्यालय में कार्रवाईकर यहां एक तकनीकी सहायक को आठ हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी तकनीकी सहायक ने पैट्रोप पंप पर बिजली कनेक्शन के लिए डिमांड नोटिस जारी करने की एवज में रिश्वत ली थी। एसीबी टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की राशि जब्त कर हाथ विशेष रसायन से धुलवाए तो हाथ पर गुलाबी रंग आ गया। चूरू एसीबी के एएसपी आनंद प्रकाश स्वामी ने बताया कि गांव अमरासर निवासी परिवादी भंवरलाल जाट ने चूरू एसीबी कार्यालय में शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि सैरुणा-देराजसर मार्ग स्थित पैट्रोल पंप पर बिजली कनेक्शन लेने के लिए जोधपुर डिस्कॉम कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में पत्रावली जमा करवाई गई थी। पत्रावली खंड कार्यालय की ओर से स्वीकृत करवा कर डिमांटनोटिस जारी करवाने की एवज में जोधपुर डिस्कॉम खंड श्रीडूंगरगढ़ के अधिशासी अभियंता कार्यालय का तकनीकी सहायक ओम प्रकाश मीणा रिश्वत की मांग कर रहा है। परिवादी की शिकायत का सत्यापन किया गया। गुरुवार को परिवादी भंवरलाल को विशेष रसायन लगे आठ हजार रुपए देकर आरोपी ओमप्रकाश को देने के लिए भेजा। परिवादी ने आरोपी को रिश्वत देते ही एसीबी की टीम को इशारा कर दिया। इशारा मिलते ही एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया।
कार्रवाई में ये शामिल
एएसपी स्वामी के नेतृत्व में कार्रवाईकरने पहुंची टीम में हैड कांस्टेबल गिरधारीसिंह, कांस्टेबल नरेंद्रसिंह राठौड़, ओमप्रकाश, दिलीप दाधीच, राजपालसिंह, हरिदान, संदीप कुमार, राकेश कुमार व हिम्मत सिंह शामिल थे।
टेबल की दराज में रखी रिश्वत की राशि
एएसपी ने बताया कि आरोपी ओमप्रकाश ने रिश्वत की राशि लेकर अपनी टेबल की दराज में रख ली। एसीबी टीम के पहुंचते ही वह घबरा गया। उसने भागने की कोशिश की। मगर सफल नहीं हुआ। एएसपी स्वामी ने बताया कि आरोपी ने परिवादी से 10 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। बाद में सौदा आठ हजार रुपए में तय हुआ था।
Published on:
31 May 2019 02:15 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
