राजस्थान पत्रिका के चेंज मेकर्स अभियान के तहत न्यायालय परिसर में परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें वकीलों ने पत्रिका के अभियान की प्रशंसा की। अधिवक्ताओं ने लोगों से स्वच्छ राजनीति का हिस्सा बनने का आह्वान किया। एडवोकेट निर्मल प्रजापत ने कहा कि पत्रिका ने चेंज मेकर्स अभियान शुरू कर बड़ा सराहनीय कार्य किया है। एडवोकेट पूर्णाराम सांगवान, एडवोकेट गजराजसिंह राजवी, एडवोकेट केदारमल स्वामी, एडवोकेट रतन चाचाण, एडवोकेट राजेन्द्रसिंह राठौड़, एडवोकेट पवन योगी, एडवोकेट साजिद खां, एडवोकेट विकास सोनी ने कहा कि अभियान से जुड़कर वे स्वच्छ राजनीति का हिस्सा बनेंगे। कार्यक्रम में एडवोकेट विकास सिहाग, महेन्द्र यादव, अनिल स्वामी, सुभाष सहारण, छतीश कुमार, अरूण सिहाग, योगेश जैन, मोहित शर्मा, अक्षय राठौड़ आदि ने भाग लिया। परिचर्चा के अंत में उपस्थित वकीलों ने स्वच्छ राजनीति से जुडऩे के तीन संकल्प लिए। चेंजमेकर्स अभियान से जुडऩे के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी ली।