8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी लव जेहादी गिरफ्तार

धर्म छिपाकर शादी करने के मामले में युवती न्यायालय में पेश

less than 1 minute read
Google source verification
churu news

दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोपी लव जेहादी गिरफ्तार

सादुलपुर.
धर्म छिपाकर शादी करने तथा इच्छा के विरुद्ध जबरन संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाकर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायाधीश ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए। डीएसपी महावीरप्रसाद शर्मा ने बताया कि मामले में आरोपी पति सैयद मनीर हुसैन उर्फ साहिल को बुधवार को वार्ड दो सादुलपुर से ही गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पीडि़ता का मेडिकल करवाकर न्यायालय में पेश किया तथा धारा १६४ अन्तर्गत बयान दर्ज करवाने की भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को शुक्रवार को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर दर्ज एक अन्य मामले में पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बुधवार को आरोपी की पत्नी रोहिणी सेक्टर दिल्ली निवासी हाल सादुलपुर निवासी ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि उसका कथित पति सैयद मनीर हुसैन उर्फ साहिल पहले से शादीशुदा था तथा दिल्ली में उससे हिंदू बनकर मिला। बाद में झांसे में लेकर आठ फरवरी २०१९ को तीस हजार कोर्ट में आर्य समाज मंदिर में हिंदू-रीति रिवाज से शादी कर ली। आरोपी हिंदू युवतियों को अपने झांसे में फंसाता है। धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करता था। उसने पिस्तौल दिखाकर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। इधर १४ मई को वार्ड दो निवासी पीडि़ता ने भी आरोपी के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो वायरल करने तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपए हड़पने का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी को जेल भिजवा दिया है। प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर दर्ज मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे।
महावीरप्रसाद शर्मा, डीएसपी सादुलपुर