4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्वान ‘जानू‘ बना हत्यारे का दुश्मन! ऐसे खोज निकाला दादी-पोती के कातिल को

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Google source verification

चूरू

image

Dinesh Saini

Jul 12, 2018

Crime

चूरू। जिले की रतनगढ़ तहसील के गांव खोतड़ी में रविवार को दादी व पोती की हत्या का खुलासा रात तीन बजे श्रीगंगानगर से लाए गए डॉग स्क्वायड टीम के खोजी कुत्ते ने कर दिया। बाद में पुलिस ने अपनी दादी व चचेरी बहन की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपाधीक्षक नारायणदान के मुताबिक देर रात तीन बजे श्रीगंगानगर से पहुंची एफएसएल टीम के डा. आलोक ने शवों के पास से नमूने उठाए। श्रीगंगानगर से पहुंचे डॉग स्क्वायड टीम के इंचार्ज मनरूप अपने खोजी कुत्ते (जानू) को लेकर पहुंचे। यहां कुत्ते ने सबसे पहले वृद्धा मोहनी के शव को सूंघा। इसके बाद डॉग जानू उस जगह गया जहां आरोपी ने शराब की बोतल का कवर डाला था। बाद में पीपल के गट्टे पर जाकर बैठ गया। वहां से सीधा आरोपी लक्ष्मणराम के घर की सीढिय़ां चढकऱ अंदर चला गया। यहां टंगी आरोपी की शर्ट देखकर भौंकने लगा।

सीआई राणीदान व सिपाही गोपाल ने शर्ट लक्ष्मणराम की होने की बात कही। इतने में लक्ष्मणराम गेट के पास आ गया। पुलिस को देखकर उसके चेहरे की हवाइयां उड़ गई। डॉग ने उसकी टांग पकड़ ली। इस तरह आरोपी तक पहुंचने में पुलिस को अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

सुबह सुबह दोनो शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। रात को पहुंचे एसपी पुलिस को रविवार शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि गांव खोतड़ी में कमलेश कुमार के घर में घुसकर अज्ञात व्यक्ति ने दादी व पोती की गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर थानाधिकारी ने मौका मुआयना किया। यहां कमरे में बेड पर कमलेश की बेटी सोनू उर्फ संतोष व बाहर के कमरे में चारपाई पर दादी मोहनीदेवी के खून से सने शव मिले।

बाद में एसपी राहुल बारहट व एएसपी सुजानगढ़ सतनाम सिंह भी मौके पर पहुंचे। रात करीब 11 बजे चूरू से एफएसएल टीम पहुंची। टीम ने डा. चन्द्रशेखर के नेतृत्व में शव के आस-पास से साक्ष्य जुटाए। रातभर पुलिस गांव में ही रही। पुलिस ने कमलेश की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू की है।

आरोपी ने कबूला जुर्म
आरोपी लक्ष्मणराम से गहनता से पूछ किए जाने पर उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह अपने चाचा कमलेश के घर गया था। वहां चचेरी बहन सोनू घर में बनी दुकान पर बैठी थी। आरोपी उससे खाने के बारे में पूछकर वहां से चला गया। दोपहर में वापस घर आया तो सोनू को कमरे में अकेली पाकर दुष्कर्म के इरादे से पटक दिया। सोनू उर्फ संतोष ने शोर मचाते हुए विरोध किया तो उसे चोटें आई और चूडिय़ां टूट गई। शोर मचाता देख आरोपी ने चाकू से सोनू के गले पर वार कर दिए।

इसके बाद कमरे से निकला तो दादी मोहनी अपने कमरे की सीढिय़ां चढ़ती दिखाई दी। दादी की ओर से देख लिए जाने के शक में आरोपी ने उस पर भी चाकू से वार कर गला रेत दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। आरोपी युवक को भेजा जेल पुलिस ने आरोपी युवक लक्षमणराम को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। जिसके बाद गुरुवार दोपहर आरोपी को फिर से न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Story Loader