23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monday Positive : कृषि महाविद्यालय : अगले सत्र में विद्यार्थियों को मिलेगा नया भवन, निर्माण कार्य आखरी पड़ाव पर

चूरू के निकट खासोली में बन रहे भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में जिससे अगले सत्र में यहां अध्ययन करनेवाले विद्यार्थियों को अपने भवन में प्रवेश करने की संभावना है।

2 min read
Google source verification

चूरू. राज्य सरकार की चूरू जिला मुख्यालय पर कृषि महाविद्यालय की घोषणा के साथ इसके क्रियान्वयन के लिए की गई पहल के क्रम में जहां वर्तमान में लोहिया कॉलेज में इसकी शुरुआत की गई थी वहीं भू-खण्ड आवंटित कर भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू समय पर कर दी गई। चूरू (Churu) के निकट खासोली में बन रहे भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में जिससे अगले सत्र में यहां अध्ययन करनेवाले विद्यार्थियों को अपने भवन में प्रवेश करने की संभावना है।

2024 के बजट में की थी घोषणा
राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2024 के बजट में मुख्यमंत्री ने चूरू में कृषि महाविद्यालय (Agriculture College) खोले जाने की घोषणा करते हुए 8 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृति जारी की गई। एक ओर नवम्बर 24 में कृषि महाविद्यालय का शिक्षा कार्यक्रम शुरू कर दिया गया वहीं दूसरी और शुरू हुई प्रक्रिया खासोली में कृषि महाविद्यालय के लिए भूमि आवंटित की गई और इसके साथ सार्वजनिक निर्माण विभाग ने निविदा जारी की।

जारी किए कार्यादेश
जारी निविदा के बाद निर्माणाधीन कार्यकारी एजेंसी कृषि विपणन बोर्ड सीकर को कार्य आदेश राशि 7 करोड़, 57 लाख 35863 रुपए के साथ ही कार्यादेश जारी कर दिए गए। जिसके क्रम में 27 अप्रैल 25 को कार्य प्रारंभ कर 26 अप्रैल 26 को कार्य पूर्ण करने की तिथि तय की गई। राजेश ढ़ाका ने बताया कि करीब 90 प्रतिशत कार्य हो गया है। जिसके क्रम में भवन निर्माण का कार्य आखरी पड़ाव पर है और आनेवाले दिनों में भवन तैयार होने के साथ ही अगले शैक्षिक सत्र में कृषि महाविद्यालय अपने भवन में संचालित किए जाने की संभावना है।

भवन से लेकर सड़क विकास तक
कृषि महाविद्यालय (Churu Agriculture College) भवन निर्माण के साथ साथ सड़क भी बनाई जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े महाविद्यालय के लिए 3.50 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।

इनका कहना है
कृषि महाविद्यालय भवन का कार्य प्रगति पर है। अभी लोहिया कॉलेज में महाविद्यालय संचालित किया जा रहा है। विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही है। भवन तैयार हो जाने पर यह महाविद्यालय अपने नए भवन में संचालित होगा। प्रो. रविंद्र बुडानिया, नोडल अधिकारी, कृषि महाविद्यालय चूरू