2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस आर्दश स्कूल के परीक्षा परिणाम ने उड़ा दी शिक्षा विभाग की नींद, जानिए क्या है वजह

आदर्श रामावि कातर बड़ी का मामला, नौ में एक केवल छात्र पास, चार फेल, चार की सप्लीमेंट्री
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 6 Jun 2019, 4:28 PM IST

churu news

katra chhoto cshool

कातर.

ग्राम पंचायत कातर छोटी स्थित राजकीय आर्दश माध्यमिक विद्यायल कातर बड़ी में सत्र 2018-19 में कुल नौ विद्यार्थियों में से महज एक विद्याथी संदीप कुमार पास हुआ है। इसके अलावा चार फेल व चार की सप्लीमेंट्री आई है।


स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक रेवंतराम गोदारा के अनुसार स्कूल सत्र 2012 में 10वी स्कूल में क्रमोंनत हुई उसी समय पंचायत में इसको आदर्श स्कूल बनाया गया। स्कूल में कुल 16 पद स्वीकृत हंै जिनमे तीन पद रिक्त व 13 पदों पर कर्मचारी कार्यरत हैं। इस सत्र में 10वीं परीक्षा परिणाम के कुल नौ विद्यार्थीयों में से मात्र एक विद्यार्थी पास हुआ उसकी भी सैकेंड डिवीजन आई है। उसे कुल 53 प्रतिशत अंक मिले हैं। चार की सप्लीमेंट्री व चार गणित विषय में फेल हो गए। गौरतलब है कि इस सत्र में पढ़ाई को लेकर एक आरटीआई कार्यकर्ता ने स्कूल में पढ़ाई नहीं होने की शिकायत भी की थी। इसके बाद अधिकारियों ने इस पर निरीक्षण किया लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही निकला। इस संबंध में बीदासर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुखदेव प्रजापत का कहना है कि कातर बड़ी में 10वीं तक स्कूल है वो भी आदर्श स्कूल है। परीक्षा परिणाम की जानकारी उनको नहीं है। पता कर इसमें सुधार के लिए नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। संस्था प्रधान खुद गणित के अध्यापक थे फिर भी आठ बच्चे गणित में फेल हो गए।


फेल व सप्लीमेंट्री बच्चों की स्थिति


फेल निरमा नायक को 209 अंक, सीता कंवर १८३ अंक, सुनील मेघवाल को 195 अंक व लाली मेघवाल को 180 अंक मिले जो फेल हो गई। इसी प्रकार नरेश कंवर को 268 अंक, मनोज को 248 अंक, निरमा सारण को 235 अंक मिले इसी प्रकार कविता नायक को 233 अंक मिले हैं इनस चारों की सप्लीमेंट्री आई है।


जांच कमेटी गठित कर जांच करवाएंगे


यह मामला कल ही उनके प्रसंज्ञान में आया है। नौ में से एक छात्र का पास होना गंभीर मामला है। कहीं न कहीं कोई लापरवाही हुई है। शुक्रवार को कार्यालय खुलने पर पहले संस्था प्रधान को नोटिस जारी करेंगे। जांच कमेटी गठित कर जांच करवाएंगे। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जगदीश प्रसाद, डीईओ माध्यमिक, चूरू