7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Photo Gallery: अंधड़ का कहर: सैकड़ों खम्भे धराशायी, तार टूटे, बिजली तंत्र तहस-नहस

चूरू. नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। गुरुवार सुबह बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। शुक्रवार दोपहर मौसम साफ हो गया और धूप खिली। गुरुवार देर शाम को तेज आंधी के आई और तेज सूंटे के साथ बारिश हुई। बारिश का दौर देर रात तक रुक-रुककर जारी रहा। तारानगर में आए तेज अंधड़ के बाद बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। अंधड़ के कारण तार टूटने से बिजली गुल हो गई। ओलावृष्टि होने से किसानों की नरमे और कपास की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

3 min read
Google source verification

चूरू

image

Vijay

May 27, 2023

Patrika Photo Gallery:  अंधड़ का कहर: सैकड़ों खम्भे धराशायी, तार टूटे, बिजली तंत्र तहस-नहस

बीदासर रात को आए तेज अंधड़ के दौरान रास्ते पर गिरा पेड़।

Patrika Photo Gallery:  अंधड़ का कहर: सैकड़ों खम्भे धराशायी, तार टूटे, बिजली तंत्र तहस-नहस

बीदास चक्रवाती तूफान से गिरे विद्युत पोल।

Patrika Photo Gallery:  अंधड़ का कहर: सैकड़ों खम्भे धराशायी, तार टूटे, बिजली तंत्र तहस-नहस

कातर क्षेत्र में गुरुवार रात तेज सूंटे के साथ हुई बरसात के दौरान गिरा विद्युत ट्रांसफार्मर।

Patrika Photo Gallery:  अंधड़ का कहर: सैकड़ों खम्भे धराशायी, तार टूटे, बिजली तंत्र तहस-नहस

राजलदेसर गुरुवार रात तेज सूंटे के साथ हुई बरसात के दौरान गांव जेगणिया - दस्सूसर की रोही में टूटकर गिरा विद्युत पोल।

Patrika Photo Gallery:  अंधड़ का कहर: सैकड़ों खम्भे धराशायी, तार टूटे, बिजली तंत्र तहस-नहस

सरदारशहर के बिल्यूंबास रामपुरा गांव में घरों से उपर गुजर रही विद्युत लाइन का टूटा पोल

Patrika Photo Gallery:  अंधड़ का कहर: सैकड़ों खम्भे धराशायी, तार टूटे, बिजली तंत्र तहस-नहस

सुजानगढ़. गोपालपुरा में गिरा मकान।

Patrika Photo Gallery:  अंधड़ का कहर: सैकड़ों खम्भे धराशायी, तार टूटे, बिजली तंत्र तहस-नहस

तेज अंधड़ से 350 तोतों की मौत छापर (चूरू). कस्बे व आसपास के ग्रामीण अंचल में गुरुवार रात आए तूफान से सैंकड़ों पेड़ व विद्युत पोल गिर गए। तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। वहीं पशु पक्षी भी इससे अछूते नहीं रहे। ये आंधी पक्षियों के जंजाल बन गई। कस्बे के होलीधोरा स्थित अम्बेडकर भवन परिसर में लगभग 350 तोते मौत के मुंह में समा गए। दर्जनों परिन्दे घायल हो गए। अचानक तेज गति से आए चक्रवाती तूफान व बारिश से पक्षी काल का ग्रास बन गए। छापर. गुरुवार रात आए तेज अंधड़ के कारण मरे सैकड़ों तोते।

Patrika Photo Gallery:  अंधड़ का कहर: सैकड़ों खम्भे धराशायी, तार टूटे, बिजली तंत्र तहस-नहस

सुजानगढ़. तूफान में गिरा पेड़।

Patrika Photo Gallery:  अंधड़ का कहर: सैकड़ों खम्भे धराशायी, तार टूटे, बिजली तंत्र तहस-नहस

सुजानगढ़. तिरपाल मंडी के उड़े टीन।

Patrika Photo Gallery:  अंधड़ का कहर: सैकड़ों खम्भे धराशायी, तार टूटे, बिजली तंत्र तहस-नहस

तारानगर. कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड मार्ग पर एकत्रित भारी तादाद में बरसाती पानी।

Patrika Photo Gallery:  अंधड़ का कहर: सैकड़ों खम्भे धराशायी, तार टूटे, बिजली तंत्र तहस-नहस

सादुलपुर. गांव भेसली में बारिश के कारण गिरे ओले।

Patrika Photo Gallery:  अंधड़ का कहर: सैकड़ों खम्भे धराशायी, तार टूटे, बिजली तंत्र तहस-नहस

सांखूफोर्ट सांखनताल में ओले की चादर बिछी।