
nimbijodha nagor
निम्बी जोधा में एक वाट्सग्रुप पर धार्मिक पोस्ट डालने के मामले ने तूल पकड़ लिया। विरोध स्वरूप कुछ युवकों ने बाजार में लगे फल सब्जी के ठेले पलट दिए। स्थिति बिगड़ते देख लोगों ने दुकानें बंद कर दी। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार भंवर सिंह भाटी, लाडनूं थानाधिकारी भजन लाल, जसवंतगढ़ थानाधिकारी इन्द्रराज मय पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार एक समुदाय विशेष के युवक ने एक वाट्सअप गु्रप पर सोमवार शाम विवादित धार्मिक पोस्ट डाल दी। इस पर कुछ लोगों ने ग्रुप पर विरोध जताया। ग्रुप पर विवादित धार्मिक पोस्ट डालने का मामला कुछ ही देर में क्षेत्र में फैल गया। कुछ युवकों ने बजार में पहुंचकर फल सब्जी के ठेले को पलट दिया। फल सब्जी को रोड पर बिखेर दिया।
विरोध बढऩे पर निम्बी जोधा के बाजार बंद हो गए। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची उत्पाती युवक वहां से भाग गए। इस मामले में पुलिस ने एक जने को हिरासत में लिया है। देर रात तक निम्बी जोधा में बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात था।
Published on:
13 Jun 2017 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
