29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीट पीटकर युवक की हत्या करने के आरोपी चढ़ गए पुलिस के हत्थे

चूरू (तारानगर). पुलिस ने आपसी रंजिश के चलते करीब 12 दिन पहले गांव भलाऊ ताल में हनुमानगढ़ जिले के एक युवक की हत्या के मुख्य आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। तारानगर थानाधिकारी गोङ्क्षवदराम विश्नोई ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले के गांव कनाउ निवासी अंकित जाट एवं सतवीर उर्फ कालू जाट ने मिलकर गत माह 15 जून की रात्रि को अपने ही गांव कनाउ निवासी नरेश (27) की तारानगर तहसील के गांव भलाऊ ताल की रोही में लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Vijay

•

Updated: 4 Jul 2022, 1:44 PM IST

पीट पीटकर युवक की हत्या करने के आरोपी चढ़ गए पुलिस के हत्थे

पीट पीटकर युवक की हत्या करने के आरोपी चढ़ गए पुलिस के हत्थे

तारानगर तहसील के गांव भलाऊ ताल की रोही में युवक की पीट-पीटकर की थी हत्या
चूरू (तारानगर). पुलिस ने आपसी रंजिश के चलते करीब 12 दिन पहले गांव भलाऊ ताल में हनुमानगढ़ जिले के एक युवक की हत्या के मुख्य आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। तारानगर थानाधिकारी गोङ्क्षवदराम विश्नोई ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले के गांव कनाउ निवासी अंकित जाट एवं सतवीर उर्फ कालू जाट ने मिलकर गत माह 15 जून की रात्रि को अपने ही गांव कनाउ निवासी नरेश (27) की तारानगर तहसील के गांव भलाऊ ताल की रोही में लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपित फरार हो गए। हत्या को लेकर नरेश के पिता बृजलाल ने तारानगर पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामले की जांचकर हत्या के मुख्य आरोपी अंकित को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले इस मामले में पुलिस आरोपी सतवीर को 1 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी सतवीर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा है।

नहर में डूबने से किशोरी की मौत
साहवा. नहर में डूबने से रविवार सुबह सोमसीसर गांव की एक किशोरी की मौत हो गई। थानाधिकारी रामप्रताप ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची परिजनों एवं ग्रामीणों के सहयोग से शव बाहर निकलवाया। श्रीमती मोहनी देवी राजकीय सीएचसी की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मृतका के बड़े भाई प्रताप ङ्क्षसह ने रिपोर्ट में बताया कि रविवार सुबह उसकी छोटी बहन बसकरो (15) खेत से घर आ रही, रास्ते में पैर फिसलने से वह नहर में गिर गई। नहर में गिरते देख गोपीराम मेघवाल ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी अधिक होने से वह डूब गई।

झुलसी महिला की इलाज के दौरान मौत
सुजानगढ़. गैस रिसाव के कारण झुलसी महिला ने रविवार को जयपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार रसोई में चाय बनाते समय गैस रिसाव से सिलेण्डर में आग लग गई। इससे भोजलाई बास स्थित मैना नाई (52) झुलस गई। उसे बचाने के प्रयास में पति चेतन भी झुलस गया था।

दुकानदार के साथ मारपीट का मामला दर्ज
चूरू. सादुलपुर लंबोर बड़ी गांव में एक दुकानदार के साथ मारपीट का मामला दर्ज कराया गया। थाना अधिकारी कृष्ण कुमार बलौदा ने बताया कि धूप ङ्क्षसह (60) निवासी लंबोर बड़ी ने रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को वह दुकान में बैठा था। तभी रघुवीर पूनिया दुकान पर आया, गाली गलौज करने लगा और चला गया। रविवार सुबह आठ बजे रघुवीर फिर आया और उसके साथ मारपीट की। इससे उसके सिर पर चोटें आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे में बाइक सवार दम्पती घायल
चूरू. जसरासर और पोटी गांव के बीच हादसा हुआ है जहां रविवार शाम को जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती सहित 4 वर्षीय मासूम घायल हो गया। घायलों को लोगों ने निजी वाहनों के सहायता से जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंचाया। जानकारी के अनुसार रसूलपुर निवासी इमरान अपनी पत्नी ईद बानो के साथ गांव आसलसर से वापिस रसूलपुर जा रहा था। तभी गांव पोटी और जसरासर के बीच जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की हालत गम्भीर होने पर उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग