27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे डा. बीआर अम्बेडकर

अंचल में समारोह पूर्वक मनाईअम्बेडकर जयंती, हुए विभिन्न आयोजन

6 min read
Google source verification
churu news

churu photo

चूरू.

जिले में भारत रत्न डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती शनिवार को मनाई गई। जिला मुख्यालय पर रैली निकाली गई।
इस मौके पर अम्बेडकर सर्किल का लोकार्पण किया गया। कलक्ट्रेट के पास अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर हुए समारोह में मुख्य अतिथि पंचायत राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में शामिल करने के लिए बाबा साहेब ने सतत् प्रयास किए। उन्होंने बाबा साहेब को सामाजिक क्रांति का अग्रदूत बताया। अध्यक्षता कलक्टर ललितकुमार गुप्ता ने की। एसपी राहुल बारहट ने कहा कि बाबा साहेब के मूलमंत्र शिक्षत बनो को हम जीवन में उतार लें तो हमारी सब समस्याएं दूर हो जाएंगी। सभापति विजयकुमार शर्मा ने अंबेडकर सर्किल का सौन्दर्यकरण करवाने की बात कही।

भाजपा जिला अध्यक्ष डा.वासुदेव चावला, जिला प्रमुख हरलाल सहारण, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीताराम लुगरिया, विक्रम कोटवाद, सांवर मल गहनोलिया, आयोजन समिति अध्यक्ष बजरंग मीणा, एडवोकेट सुरेश कल्ला, महेन्द्र हठवाल ने भी विचार व्यक्त किए। राठौड़ ने रक्तदान कार्यक्रम में भूमिका निभाने वाले एडवोकेट सुनील मेघवाल, विक्रम गहनोलिया व सुनील मेघवाल को सम्मानित किया। इससे पहले आयोजन समिति की ओर से गढ़ चौराहे से शोभायात्रा निकाली गई।

इसी प्रकार सर्वोदय आश्रम में कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की ओर से बाबा साहेब की मूर्ति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य रियाजत अली खान, जमील चौहान, राजेन्द्र कल्ला ने पुष्प अर्पित किए। शास्त्री मार्केट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयंती पर आयोजित रैली के लिए ठंडे जल की व्यवस्था की। नेहरू युवा केंद्र में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रवि शर्मा, मनोज नायक, एनवाईवी अनिल प्रजापत ने विचार व्यक्त किए। नवांकुर शिशु अकादमी सीसै स्कूल में निदेशक आरएम खान, प्रधानाचार्य निर्मला सोनी ने विचार व्यक्त किए। इसी प्रकार रेस्ट हाउस में हुए जयंती कार्यक्रम में कांग्रेस नेता लिखमाराम मेघवाल, कांग्रेस अजा विभाग जिलाध्यक्ष विद्याधर मेघवाल, भूराराम भाटिया, रियाजत खां, गोविंद महनसरिया ने विचार व्यक्त किए। इसी प्रकार शहर के आदर्श छात्रावास में जयंती अवसर पर 'समाज के मन की बात, समाज के लोगों के साथÓ कार्यक्रम हुआ।

मुख्य अतिथि प्रथम जिला प्रमुख व पूर्व विधायक रावतराम आर्य ने विचार व्यक्त किए। जिप सदस्य मोहनलाल आर्य ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवानदास बाकोलिया ने की। इसी प्रकार झुंझुनूं क्लासेज डिफेंस एकेडमी चूरू की ओर से हुए जयंती कार्यक्रम में निदेशक विनोद राठी व नरेश मारिगसर ने विचार व्यक्त किए। अग्रसेन नगर स्थित राजकीय अम्बेडकर छात्रावास में बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इसी प्रकार राजकीय डीबी अस्पताल में मनाई गई अंबेडकर जयंती की अध्यक्षता डा. बीएल नायक ने की। मुख्य अतिथि अस्पताल अधीक्षक डा. जेएन खत्री थे। इसी प्रकार गांव सिरसला की वाल्मीकि धर्मशाला में महावीर प्रसाद धानियां की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई।

चूरू.मंडेलिया हाउस स्थित कांग्रेस कार्यालय में डा. अंबेडकर जयंती सामजिक समरता दिवस के रूप में मनाईगई। पीसीसी उपाध्यक्ष हाजी मकबूल मंडेलिया ने कहा कि बाबा साहब एक वर्ग व समाज के नहीं मानवता के पुजारी थे। युवा वर्ग को उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। संचालन लीलाधर चुलेटने किया।

सरदारशहर.
कांगे्रस कार्यालय में हुए जयंती कार्यक्रम में विधायक भंवरलाल शर्मा ने अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन किए। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनिल शर्मा, देहात अध्यक्ष रामकुमार मेघवाल, नगरध्यक्ष महावीर माली, पालिका में प्रतिपक्ष के नेता राजकरण चौधरी, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन ईशरराम डूडी ने विचार व्यक्त किए। सामाजिक समरसता मंच चूरू की ओर से हुई विचार गोष्ठी में आरएसएस के सह क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम, एसडीएम मूलचन्द लूणिया, सत्यनारायण पुरोहित, दिनेश सोनगरा, नरेन्द्र बारूपाल, भरत गौड़ ने विचार व्यक्त किए। इधर चीता सेना की ओर से ताल मैदान से गांधी चौक तक रैली निकाली गई। प्रजापति भवन में लगे रक्तदान शिविर में प्रधान सत्य नारायण सारण सहित 411 युवाओं ने रक्तदान किया। इसी प्रकार गांव रातुसर के विद्यालय में डा. अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। अम्बेडकर नवयुवक मंडल रातुसर की ओर से भी जयंती मनाई गई। किसान मजदूर भवन में छगनलाल चौधरी व दौलतराम सारण आदि ने विचार व्यक्त किए।

लाडनूं.
मेघवाल समाज भवन में अंबेडकर जयंती प्रहलादराय मेघवाल की अध्यक्षता में मनाई गई। थानाधिकारी भजनलाल मेघवाल, पीसीसी सदस्य रवि पटेल, लालाराम, भामाशाह सागरमल नाहटा, लियाकत अली, रामचंद्र भाटी, शांतिलाल रेगर, शंकर आकाश, डालूराम मेघवाल बतौर अतिथि मंचस्थ थे। सागरमल नाहटा ने डा.भीमराव अम्बेडकर की संगमरमर की मूर्ति लगाने घोषणा की। इसी प्रकार कांग्रेस भवन में कांग्रेस सेवादल व ब्लॉक कांग्रेस के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ।

सुजानगढ़.
भीमराव अम्बेडकर की जयंती नगर भाजपा कार्यालय में वैद्य भंवरलाल शर्मा की अध्यक्षता में मनाई गई। मुख्य अतिथि विधायक खेमाराम मेघवाल, पूर्व विधायक रामेश्वरलाल भाटी, पार्षद गणेश मंडावरिया, भाजयुमो शहर अध्यक्ष विजय चौहान, शंकरलाल जिलोया, महेश जोशी ने विचार व्यक्त किए। संचालन नागेश कौशिक ने किया। इस मौके पर विधायक मेघवाल का जन्म दिवस भी मनाया गया। पं. दीनदयाल स्मृति मंच के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल सोनी का स्वागत किया गया। इसी प्रकार गांधी चौक में डा. भीमराव अम्बेडकर समिति की ओर से सभा हुई। पीसीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मास्टर भंवरलाल मेघवाल, विधायक खेमाराम मेघवाल, बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल, पार्षद गणेश मंडावरिया, प्रतिपक्ष नेता बुद्धिप्रकाश सोनी, सभापति सिकन्दर अली खिलजी अदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता एसडीएम दीनदयाल बाकोलिया ने की। इसी प्रकार कांग्रेस कार्यालय में पीसीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मास्टर भंवरलाल मेघवाल की मौजूदगी में जयंती मनाई गई।अध्यक्षता रामावतार मंगलहारा ने की।


भाटी के भाषण का जताया विरोध
पूर्व विधाक रामेश्वर भाटी ने कहा कि कांग्रेस ने अम्बेडकर को दबाया। जबकि भाजपा सरकार ने भारत रत्न प्रदान किया। गांधीजी दलित को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे। मगर पं. नेहरू ने विरोध किया। अम्बेडकर ने आरएसएस शाखा में जाकर उनकी गतिविधियों की सराहना की। इस पर भीम सेना के कार्यकर्ताओं भाटी के भाषण का विरोध करते हुए कहा कि यह राजनीतिक मंच नहीं है। कार्यकर्ता जय भीम के नारे लगाने लगे। एसडीएम ने समझाईश कर शांत किया।


सांडवा. अंबेडकर भवन में हुए जयंती कार्यक्रम में नरपत गोदारा ने भवन निर्माण में 5100 रुपए दिए। महेश तिवाड़ी व विक्रम सिंह ने विचार व्यक्त किए।


बीदासर. डा. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में जयंती कार्यक्रम पालिका पार्क में हुआ। अध्यक्षता एसबीआई के शाखा प्रंबधक प्रेमसिंह ने की। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष खालिद बल्खी व विशिष्ट अतिथि मेघराज गुसाईवाल संगीता लोहिया, मोहन लाल ठेकेदार, पूसाराम चौहान थे।


छापर. अंबेडकर जयंती पर अंबेडकर युवा संगठन की ओर से अंबेडकर खेल मैदान पर हुए प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष महावीर प्रसाद खटीक ने की। मुख्य अतिथि हुकमाराम बरबड़ व विशिष्ट अतिथि भागीरथ गर्ग, अधिशासी अधिकारी हेमंत तंवर, डा. भूपेंद्र नारनोलिया, पार्षद पूजा पंवार, पार्षद श्याम मोहन परिहार, सुरेंद्र बणजारा, सरोज देवी, विकास सिंह व तिलोक चंद किलका थे। मुख्य वक्ता राकेश ढेनवाल थे। राजस्थान मेघवाल परिषद के प्रदेश संयोजक कानाराम कांटीवाल ने विचार व्यक्त किए।


रतननगर.

अंबेडकर भवन में एससी एसटी मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में अंबेडकर जयंती मनाई गई। अध्यक्षता अंबेडकर सेवा संघ के अध्यक्ष जगनाराम छापुनिया ने की। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मीना महासभा के जिलाध्यक्ष किरोड़ीमल मीना थे। इसी प्रकार वाल्मीकि बस्ती के सांगलिया धूणे में जगदीश प्रसाद नायक के आतिथ्य में अंबेडकर जयंती मनाई गई।
सालासर. अंबेडकर जंयती पंचायत भवन में भाजपा जिला महामंत्री धर्मवीर पुजारी की अध्यक्षता में मनाई गई। मुरड़ाकिया में सरपंच कर्णाराम मेघवाल की अध्यक्षता में जंयती मनाई गई। सरपंच ने गांव में अम्बेडकर सर्किल बनाने की घोषणा की। शोभासर गांव में सरपंच सुरेन्द्र राव की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।

रतनगढ़.

भाजपा व पार्टी के अग्रिम संगठनों ने प्रजापति भवन में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई। इस मौके पर बीकानेर संभाग विस्तारक प्रभारी सुनील व्यास, पालिकाध्यक्ष इंद्र कुमार, भवानीशंकर महर्षि, ओम प्रकाश सीमार, अमित पंचारिया, विकास रिणवां, पालिका उपाध्यक्ष रामगोपाल चौधरी व मंजू बारवाल ने संबोधित किया। संचालन श्याम पारीक ने किया।

इस मौके पर निकाली गई रैली रामचंद्र पार्क से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए सांसी धोरा पहुंची। यहां सभा हुई। कांग्रेस व भाजपा के जनप्रतिनिधियां ने रैली का स्वागत किया। एससी एसटी समाज की ओर से मंत्री रिणवा का स्वागत किया गया। रैली में बाबा साहेब की झांकी सजाई गई। बाइक सवार युवक रैली के रूप में चल रहे थे।

इसी प्रकार राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने अम्बेडकर जयंती सामाजिक समसरता दिवस के रूप में मनाया।। धानुका आविमं में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्णमल दानोदिया ने की। मुख्य वक्ता मो. अनवर कुरैशी थे। इसी प्रकार चूरू जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती मनाई गई।

इसी प्रकार गांव पडि़हारा में जयंती अवसर पर मेघवाल बस्ती से निकाली गई रैली मुख्य बाजारों से होते हुए सभास्थल पहुंची। यहां पूर्व प्रधान संतोष तालणियां, कविता सांसी, हनुमान छाबड़ी, फकीरचंद दानोदिया आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार नायक बस्ती स्थित गोगामेड़ी पर अम्बेडकर जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि देवस्थान राज्यमंत्री राजकुमार रिणवां ने पडि़हारा में अम्बेडकर भवन बनवाने की घोषणा की। रिणवा का लोगों ने स्वागत किया।

तारानगर.

डा. बीआर अंबेडकर युवा दल की ओर से ईदगाह के पास कार्यक्रम हुआ। मुख्य वक्ता प्रधान जयसिंह मेघवाल, उपप्रधान हुकमीचंद परिहार, राजेन्द्र जोईया व त्रिलोक रेगर आदि थे। इससे पूर्व बाइक रैली निकाली गई। राज्य सभा सांसद नरेंद्र बुडानिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. चंद्रशेखर बैद, उमा शंकर शर्मा, पुष्करदत्त इंदौरिया, मानसिंह सैनी, सुरेन्द्र सहारण, मो. साबिर पटवा ने अम्बेडकर सर्किल पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा के राकेश जांगिड़, मो. अयूब पटवा, मो. तैयब ने भी अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सामाजिक समरसता मंच की ओर से मॉडर्न स्कूल में कार्यक्रम हुआ।

इसमें डीईओ सम्पतराम बारूपाल आदि ने विचार व्यक्त किए। पुलिस थाने में थानाधिकारी पुष्पेन्द्र झाझडिय़ा के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने पुष्प अर्पित किए। धीरवास बड़ा गांव के सामुदायिक भवन में मो. शकूर ने भवन का मुख्य गेट लगवाने की घोषणा की।

सादुलपुर.

डा.अंबेडकर कला एवं साहित्य संस्थान की ओर से अंबेडकर की जयंती मनाई गई। अंबेडकर सर्किल पर पालिकाध्यक्ष जगदीश बैरासरिया, डा.रामकुमार घोटड़, एडवोकेट गिरधारीलाल रेगर, बनवारीलाल सुणिया आदि ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गांव खेमाणा में अंबेडकर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष संदीप जोईया के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।

कांग्रेस कार्यालय में कृष्णा पूनिया ने विचार व्यक्त किए। विश्वकर्मा धाम के कार्यक्रम में डा.पतराम जांगिड़, बसपा कार्यालय में राजकुमार मेघवाल की अध्यक्षता में जयंती कार्यक्रम हुआ। चांदगोठी में मानवाधिकार अमरजेंसी हैल्पिंग एसोसिएशन की ओर से जयंती मनाई गई। बैरासर बड़ा गांव में नवयुवक मंडल ने अंबेडकर जयंती मनाई गई।

साहवा.

डा. बीआर अंबेडकर जयंती साहवा सहित आसपास के गांवों में मनाई गई। आंगनबाड़ी केन्द्र नंबर आठ पर जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच ममता सिहाग ने की। कार्यक्रम में मदनलाल सैनी, जीएसएस अध्यक्ष मंगेजसिंह बालापोता की ओर से ३१ बालिकाओं को पोषाक वितरित की गई। गांव झाड़सर कांधलान में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष महावीर पूनियां की अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती मनाई गई। गांव सारायण में मेघवाल धर्मशाला में जयंती कार्यक्रम हुआ।