28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूरू

collage news churu: लोहिया कॉलेज में शुरू हुआ तीन दिवसीय ये उत्सव

collage news churu: वन्य जीव के संरक्षण जैसे नवाचार करने में सफ लता प्राप्त हुई है।

Google source verification

चूरू

image

manish mishra

Feb 17, 2022

चूरू. डिपार्टमेंट ऑफ साइंस टेक्नोलॉजी department of science technology एवं लोहिया महाविद्यालय Lohia College churu चूरू के तत्वावधान में गुरुवार को तीन दिवसीय फेस्टिवल festival शुरू हुआ। मुख्य वक्ता डीएफओ DFO सविता दहिया थी व अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य दिलीप सिंह ने की।मुख्य वक्ता सविता दहिया ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण में विज्ञान एवं तकनीकी तथा पुरातन साहित्य जैसे वेद पुराण उपनिषद रामायण महाभारत कामायनी जैसे ग्रंथों में पृथ्वी एवं अन्य ग्रहों की उत्पत्ति से संबंधित ज्ञान पहले से ही समाहित है। उन्होंने बताया कि आज कंप्यूटर तकनीकी का युग है, जिसमें विभिन्न प्रकार के बायो सेंसर ,सेटेलाइट, इंटरनेट Internet की टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप पर्यावरण संरक्षण ,जैव विविधता संरक्षण तथा वन्य जीव के संरक्षण जैसे नवाचार करने में सफ लता प्राप्त हुई है।

 

फेस्टिवल के दौरान वाद विवाद, स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिसमें महाविद्यालयों के 117 विद्यार्थियों ने पंजीयन करवाया। वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी ममता, द्वितीय स्थान आंचल शर्मा एवं तृतीय स्थान प्रतीक्षा चारण ने प्राप्त किया। शुक्रवार को फैलोशिप प्रोग्राम एवं राइटिंग स्किल पर व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के समन्वयक डा. केसी सोनी ने दिन दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी दी।अंत में राजकुमार लाटा आगंतुकों का आभार जताया।संचालन शांतनु डाबी ने किया।