
25 साल बाद एससी महिला की वंदना आर्य बनीं जिला प्रमुख
चूरू. जिला परिषद के चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा ने लगातार दूसरी बार अपना प्रधान बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है। इससे पहले आरक्षित सीट पर महिला प्रमुख बनारसीदेवी मेघवाल थीं। जानकारी के अनुसार जिला परिषद के चुनाव में भाजपा के 20 और कांग्रेस सात सदस्य चुनाव जीते थे। ऐसे में भाजपा को यहां पर किसी प्रकार का जोड़तोड़ नहीं करना पड़ा। ऐसे में भाजपा की राह एकदम आसान रही। भाजपा की तरफ से पूर्व विधायक रावतराम आर्य की पौत्रवधु को भाजपा की ओर से जिला प्रमुख का प्रत्याशी बनाया गया था। वहीं कांग्रेस ने बिमला को मैदान में उतारा। भाजपा की वंदना आर्य को 20वोट मिले जबकि कांग्रेस को पांच वोटों पर संतोष करना पड़ा। कांग्रेस के कुल सात सदस्य जीतकर आए थे। जिसमें दो जनों ने अपने वोट ही नहीं डाले। ऐसे में वंदना आर्य को 15 वोटों से विजयी घोषित कर दिया गया। वंदना के प्रमुख बनने के बाद उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, हरलाल सहारण, बसंत शर्मा, भास्कर शर्मा, चन्द्राराम गुरि सहित अनेक भाजपा नेताओं ने आर्य को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
जिला परिषद के पिछले परिणामों पर एक नजर
चूरू जिला परिषद
शहर का नाम - चूरू
चुनाव वर्ष - 2010
जिला प्रमुख का नाम व पार्टी - कौशल्या पूनिया, कांग्रेस
भाजपा पार्षद -02
कांग्रेस पार्षद - 25
अन्य दल - 0
निर्दलीय - 0
-----
शहर का नाम - चूरू
चुनाव वर्ष - 2015
जिला प्रमुख का नाम व पार्टी - हरलाल सहारण, भाजपा
भाजपा पार्षद -21
कांग्रेस पार्षद - 05
अन्य दल - 01
निर्दलीय - 0
Published on:
11 Dec 2020 09:57 am

बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
