28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूरू

वीडियो— गौर ऐ गणगौर तू पाछी आ आछी.. आ सुहागिनें थाने याद करे…

चूरू. सरदारशहर. नगरपालिका की ओर से शाम को शाही लवाजमे और परम्परा के साथ गणागौर की सवारी निकाली गई। गाजे-बाजे से शुरू हुई गणगौर की सवारी नगरपालिका से शुरू होकर राजवाले कुएं पर पण्डित संपतमल देरासरी व पण्डित दिनेश देरासरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणगौर की पूजा अर्चना की। सवारी मुख्य रास्तों से होते हुए बोडिय़ा कुआं पहुंची। जहां पर रावतमल सैनी परिवार के सीताराम सैनी, शिवभगवान सैनी, बाबूलाल सैनी की ओर से स्वागत सत्कार किया गया।

Google source verification

चूरू

image

Vijay

Mar 26, 2023

गणगौर पर्व पर उमड़ा सैलाब,महिलाओं में उत्साह
गणगौर पर्व पर निकाली शाही सवारी, यात्रा का जगह-जगह किया स्वागत
चूरू. सरदारशहर. नगरपालिका की ओर से शाम को शाही लवाजमे और परम्परा के साथ गणागौर की सवारी निकाली गई। गाजे-बाजे से शुरू हुई गणगौर की सवारी नगरपालिका से शुरू होकर राजवाले कुएं पर पण्डित संपतमल देरासरी व पण्डित दिनेश देरासरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणगौर की पूजा अर्चना की। सवारी मुख्य रास्तों से होते हुए बोडिय़ा कुआं पहुंची। जहां पर रावतमल सैनी परिवार के सीताराम सैनी, शिवभगवान सैनी, बाबूलाल सैनी की ओर से स्वागत सत्कार किया गया। जहां पर शिव मार्केट के अध्यक्ष रणजीत जोड़ा के नेतृत्व में व्यापारियों ने शर्बत पिलाया।
गणगौर घाट से गणगौर सवार मुख्य रास्तों से होती हुई नगरपालिका पहुंची। इस अवसर पर विदधायक पण्डित अनिल भंवरलाल शर्मा, पालिकाध्यक्ष राजकरण चौधरी, उपाध्यक्ष अब्दुल रसीद चायल, ईओ प्रमोद जांगिड़, अमरचन्द मीणा, मदनङ्क्षसह निर्वाण, राजेश पारीक, ताराचन्द सैनी, बाबूलाल प्रजापत, विमल जम्मड़, भीमसेन सैनी, समशुदीन खोखर, जितेन्द्र स्वामी, शेरमोहम्मद बिसायती उपस्थित थे। ताल मैदान में जयपुर मित्र मंडल के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय गणगौर महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। श्री लोकरंजन परिषद, ताल ट्रस्ट, सरदारशहर प्रेरणा मंच, कर्मभूमि सेवा संस्थान, बाबा रामदेव पैदल यात्री संस्था एवं केम्ब्रिज कॉन्वेंट स्कूल के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में महिलाओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर शोभाकान्त स्वामी, शंकर एण्ड शंकर, माणकचन्द भाटी, हंसराज सिद्ध, शंभुदयाल पारीक, गौरीशंकर कन्दोई, डा.दिलीप चौधरी, ओमप्रकाश सोनी, ओमप्रकाश तिवाड़ी, विनोद जोशी, महावीर माली, भंवरलाल सोनी आदि व्यवस्था में सहयोग किया।
रतनगढ़. गणगौर पर्व के मौके पर शहर में नगरपालिका की ओर से गणगौर की भव्य सवारी निकाली गई। गढ़ परिसर से शुरू हुई गणगौर की सवारी शहर के मुख्य बाजारो में से होकर निकाली गई। सवारी में आकर्षक झांकियां सजाई गई। बाजारों में कई जगह नगरपालिका की ओर से स्टेज बनाकर शेखावाटी के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। गणगौर की सवारी के साथ एसडीएम अभिलाषा चौधरी, पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया, कांग्रेस नेता इंद्राज खीचड़, पालिकाध्यक्ष अर्चना सारस्वत, पूर्व पालिकाध्यक्ष सन्तोषबाबू इन्दोरिया, पार्षद अरङ्क्षवद चाकलान, रामगोपाल चौधरी, नन्दकिशोर भार्गव, एडवोकेट मनीष शर्मा, एड.निर्मल भुढ़ाढरा, आप की नेत्री संजू बाला शर्मा, अनिता महर्षि सहित कई जन प्रतिनिधियों के साफे बांधकर सम्मान किया गया। गौड़ ब्राह्मण युवक संघ की ओर से गणगौर की सवारी का स्वागत किया गया। इसके अलावा रामचन्द्र पार्क, दास बालाजी मन्दिर, अशोक स्तम्भ, बीरा का मन्दिर, सूर्य सिनेमा के पास आदि स्थानों पर स्वागत किया गया।