
कहां मची संगीत और नृत्य की धूम: राजस्थानी व पंजाबी गानों पर थिरके छात्र-छात्राएं
चूरू (साहवा). बीआर एग्रीकल्चर महाविद्यालय में रविवार को दो दिवसीय कला एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारम्भ मां सरस्वती पूजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कासीराम आर्र्य व साहवा थानाधिकारी सुरेशकुमार ने की। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डा. श्रवणकुमार स्वामी मुख्य अतिथि थे। प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी, पंजाबी व हरियाणवीं गानों पर प्रस्तुतियां दी। पूजा एवं श्रतिका का राजस्थानी युगल गीत मैं सोई बादल महल मेंÓ विशाखा का एकल घूमर नृत्य व ऋषिका का 'ढोल बाजे- ढोल बाजेÓ गायन पर नृत्य आदि प्रस्तुतियों पर अन्य छात्र छात्राएं जमकर थिरके। प्राचार्य डा. नेमीचन्द मीणा व चेयरमैन महासिंह सहारण, निदेशक देवकरण कस्वां, संचालन मण्डल सदस्य रामस्वरूप कस्वां मौजूद थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुमन सहारण, शिवराज गहलोत, दिनेश कस्वां को निर्णायक मण्डल प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। मंच संचालन विक्रम व निशा न ेकिया। अतिथियों के अलावा बंशीराम कस्वां, हैडकांस्टेबल हनुमान सिंह, जयवीरसिंह, रोहितास, रामजस, शीशराम कस्वां, रमेशकुमार डोकवा आदि विशिष्ठ अतिथि उपस्थित थे।
तीन हॉकी खिलाडिय़ों का हॉकी टीम में चयन
तारानगर. गाजुवास गांव के तीन हॉकी खिलाडिय़ों का महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की पुरूष हॉकी टीम में चयन हुआ है। गाजुवास हॉकी केन्द्र की कोच अंजना लमानिया ने बताया कि गाजुवास गांव के मुकेश कुमार चनानिया एवं मनोज कुमार का 2 मार्च से जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के तत्वाधान में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय विश्वविद्यालय पश्चिमी क्षेत्र हॉकी प्रतियोगिता के लिए महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की पुरूष हॉकी टीम में चयन किया गया है। दोनों खिलाड़ी बीकानेर विश्वविद्यालय का इस प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके अलावा खिलड़ी विकास कुमार का टीम में चयन सुरक्षित खिलाड़ी के रूप में किया गया है। तीनों खिलाड़ी खेलो इंडिया केंद्र की प्रशिक्षक अंजना लमानिया से प्रशिक्षण प्राप्त किए हुए हैं। खिलाड़ी मुकेश कुमार तारानगर के एमजेडी महाविद्यालय एवं मनोज व विकास कस्बे के टैगोर महाविद्यालय के छात्र है। खिलाडिय़ों के चयन पर भारतीय खेल प्राधिकरण के नंदकुमार, हॉकी कोच हाकम अली, ग्रामवासियों तथा स्कूल प्रशासन ने खुशी प्रकट करते हुए उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी है।
प्रदर्शनी का किया अवलोकन
चूरू. तोला महिला महाविद्यालय सादुलपुर में विगन्स ऑफ आर्ट 2022 प्रदर्शनी के दूसरे दिन रविवार को शहर के लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्राचार्य डॉ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर डॉ राजवीर सिंह, डॉ सीडी चारण, डॉ संजू शर्मा ने कला प्रदर्शनी में छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की प्रशंसा की।नंदकिशोर मित्तल , राजेश शर्मा, मनीष कुमार, नवीन पुनिया, सुनील आदि ने छात्राओं के रचनात्मक कार्यों पर उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर भगवती देवी बैरासरिया, श्वेता, रेणु, प्रभा, श्यामा शर्मा आदि उपस्थित रहे। संस्था अध्यक्ष रामअवतार बैरासरिया ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Published on:
27 Feb 2022 11:50 pm
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
