
strength to solidarity- कहां इकट्टे हुए 210 गांवों के लोग, दिया एकजुटता पर बल,strength to solidarity- कहां इकट्टे हुए 210 गांवों के लोग, दिया एकजुटता पर बल
समाज हित में किए गए कई निर्णय
सुजानगढ़ (चूरू). राव बीदा राठौड़ की 577वीं जयन्ती पर सोमवार को राव बीदा राठौड़ संस्थान की ओर से गांव गोपालपुरा के बीदा भवन में उत्साहपूर्वक मनाई गई। अध्यक्षीय उद्बोधन में राजस्थान हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश करणीसिंह ने कहा कि समाज के सभी लोग एकजुट होकर विकास व समाजहित में ऐसे निर्णय लें जो व्याप्क हित में कल्याणकारी साबित हो। 210 गांवों के समाज के लोग एक मंच पर आने से समाज का मान बढ़ा है।
इससे पहले समुन्द्रसिंह ने कहा कि पूर्व की बैठकों में किए निणर्यों को आदरपूर्वक मानना चाहिए और उन पर अमल होना चाहिए। पायली के जगमालसिंह ने रतनगढ़ के छात्रावास को लेकर कहा कि इसके विकास को लेकर सभी को सोचना चाहिए और समाजहित में व्यक्तिगत हितों का त्याग करना चाहिए। महासचिव सुमेरसिंह ठठावता ने कहा कि छात्रावास परिसर में बिजली, पानी, चौकीदारी सहित अन्य होने वाले व्यय पर भी चर्चा होनी चाहिए। मांगूसिंह लोहा, लालसिंह, रघुराज सिंह, भरतसिंह, रोहिताश सिंह, राजपूत समाज रतनगढ़ अध्यक्ष करणीसिंह, कुशलसिंह लालगढ़, नाथूसिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन बन्नेसिंह फ्रांसा ने किया। इससे पहले सभी लोगो ने राव बीदाजी की प्रतिभा के समक्ष पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजली अर्पित की। सुबह गायत्री यज्ञ में सैकड़ो लोगो ने आहूतियां दी। रविवार रात को खुला अधिवेशन व कवि सम्मेलन का आयोजन भी हुआ। डूंगरास के शमसेरसिंह, ठा. गुमानसिंह सांडवा, महावीरसिंह पार्वतीसर, जीवराज सिंह स्यानण, कप्तान विजयसिंह, नरेन्द्रसिंह राजियासर आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर सरपंच व उनके प्रतिनिधियों को पुष्पमाला व शॉल भेंटकर मंचस्थ अतिथियो ने अभिनन्दन किया। जिनमें बालेरा के सुरेन्द्रसिंह राठौड़, भानीसरिया तेजसिहोतान के दीवानसिंह, गुलेरिया के करणीसिंह, बडावर के दुर्गेश कंवर, कोलासर के महावीरसिंह, बोबासर के आनन्दसिंह, राजियासर के पवनसिंह, घंटियाल के नत्थूसिंह, सडू के जीतूसिंह, बाड़सर के प्रभूसिंह, रेड़ा के कुशालसिंह, लालगढ़ के गिरधारीसिंह, तेहनदेसर के देवीसिंह राजपूत, सेरूणा के भरतसिंह, ककू नोखा के भपूेन्द्रसिंह बीदावत शामिल है।
Published on:
04 Feb 2020 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allचूरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
