
यहां संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, वहां युवक के आत्महत्या करने पर पत्नी पर उकसाने का आरोप
कोयम्बत्तूर. सूलूर इलाके में पारिवारिक मामलों से चिंतित व्यक्ति ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार सूलूर के सिंदामणिपुदूर इलाके निवासी सत्यमूर्ति की तीन साल पहले दनलक्ष्मी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच आपसी मतभेद के कारण झगड़े होती रही। दोनों ने एक दूसरे से तलाक लेने का निर्णय लिया। ऐसे में दनलक्ष्मी ने काट्टूर पुलिस थाने में सत्यमूर्ति के खिलाफ खुद पर अत्याचार करने का झूठा इल्जाम लगाते हुए शिकायत दर्ज कराया। इससे अवसाद में आकर सत्यमूर्ति ने शुक्रवार शाम को फंदा लगा आत्महत्या कर ली। सूलूर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बीहार के रहने वाला मुहम्मद शेक कुछ हफ्तों पहले अपने परिवार वालों के साथ यहां के इडरपालयम इलाके में आकर रहने लगा। यहां के निर्माण स्थल में वह एक दिहाड़ी म•ादूर था। शराब पीने की आदत के कारण वेतन के पैसों से भी वह शराब ही पीता था। इस कारण वह अपनी पत्नी व बच्चों का खयाल नही रख सका। खुद के बुरे आदत पर काबूं नही कर पाने के कारण उसने शुक्रवार को अपने घर में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। तीसरी घटना में वडवल्ली इलाके में एक व्यक्ति ने पत्नी की मौत के गम में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। कृष्णमूर्ति 35 की पत्नी कुछ दिनों पहले बीमारी के कारण गु•ार गई थी। पत्नी की मौत के दौरान कृष्णमूर्ति काफी परेशान था। अवसाद में आकर उसने शुक्रवार अल सुबह फंदा लगा आत्महत्या कर ली। वडवल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
22 Mar 2020 12:51 pm
बड़ी खबरें
View Allकोयंबटूर
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
