21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंप्यूटर पर काम करते हैं तो जरूर खाएं ये चीजें, हर बीमारी रहेगी दूर

लगातार कंप्यूटर पर काम करने से कई तरह की बीमारियां हो सकती है

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Jan 24, 2018

computer user

आज का समय कंप्यूटर का है। आज प्रत्येक काम के लिए कंप्यूटर का ही यूज किया जाता है। कंप्यूटर पर काम आसान और बेहद फास्ट गति से किया जाता है लेकिन लगातार बैठकर काम करते रहने से कई तरह की बीमारियां हो सकती है। इनसे बचने के लिए सही डाइट लेना जरूरी है ताकी बैठे—बैठे काम करते रहने पर भी इन चीजों का सेवन कर फिट रहा जा सके। यहां हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही 10 चीजों के बारे में...

दही
दही में प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया होते हैं जो पाचनशक्ति ठीक रखते हैं। दही के सेवन से ज्यादा देर बैठे रहने से गैस की समस्या पैदा नहीं होती।

ग्रीन-टी
यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक पेय है जिसमें कैटेचीन होता है और वो मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। यह मोटापा काफी तेजी से कम करता है। ग्रीन-टी मोटोपा घटाने के लिए बहुत ही अच्छी है।

केला
केले में पोटेशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है जो तुरंत ही एनर्जी देता है। इसका सेवन आपको कंप्यूटर पर काम करते समय थकान नहीं होने देगा।

सेब
इसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है जिसकी वजह से डाइजेशन सही रहता है गैस की समस्या दूर होती है।

हरा धनिया
यह आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बहुत लाभदायक है। इसमें कैरोटेनॉइड होता है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है।

अंडा
अंडे में विटामिन-ए की मात्रा बहुत अधिक होती है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने का काम करता है।

दूध
यह प्रोटीन और विटामिन ए का भरपूर स्रोत जिससे ताकत मिलती है तथा आंखों की रोशनी बढ़ती है।

ओट्स
ओट्स में प्रोटीन और फाइबर काफी मात्रा में होता है जो एनर्जी देते है। इसे खाने से वजन भी नियंत्रण में रहता है।

चॉकलेट
चॉकलेट में एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की इम्युनिटी बढ़ाते हैं। कंप्यूटर पर लगातार बैठकर काम करने से कमर-दर्द की शिकायत हो सकती है जिसमें यह राहत देती है।

नींबू
नींबू विटामिन-सी की मात्रा बहुत अधिक होती है। ज्यादा देर तक कंप्यूटर पर काम करने से थकान महसूस होती है। ऐस में नींबू पानी पीने से यह समस्या नहीं होगी।