15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंप्यूटर यूज करते हैं तो जरूर याद रखें ये 7 आसान शॉर्टकट, जल्दी होगा काम

कंप्यूटर्स यूजर्स इन आसान शॉर्टकट की मदद से जल्द कर सकते हैं काम

2 min read
Google source verification

image

Anil Kumar

Dec 22, 2017

computer shortcuts

कंप्यूटर आज के जमाने में एक ऐसी मशीन है जिसका उपयोग प्रत्येक जगह पर होता है चाहे वो कार्यालय हो या घर। आज के जमाने में कोई काम कंप्यूटर के जरिए ही किया जाता है। लेकिन कई लोगों को कंप्यूटर पर काम करते हुए माउस यूज करना पड़ता है जिससें काम जल्द नहीं हो पाता। ऐसे में कंप्यूटर की बोर्ड में कई ऐसे शॉर्टकट्स होतें जिनका का उपयोग कर माउस कम यूज में लिया जा सकता है। कई शॉर्टकट्स बहुत ही आसान हैं जिनसे कंप्यूटर काम जल्दी किया जा सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं उन कॉमन कंप्यूटर शॉर्टकट्स के बारे में जो आपके लिए बहुत ही काम के साबित हो सकते हैं।

Alt +TAB
Alt+TAB के जरिए कंप्यूटर जितने भी प्रोग्राम चल रहे हैं उन सब में बिना माउस यूज किए जा सकते हैं। इसके जरिए एक-एक टैब को देख सकते हैं। Alt+TAB प्रेस करते हुए आपको सभी टैब एक साथ दिखेंगे। इसके बाद आप जिस टैब में जाना चाहते हैं उस पर आने के बाद की को छोड़ देने पर आप उस टैब में चले जाएंगे।

Window + D
Window + D को एकसाथ प्रेस करने पर सीधे ही बिना माउस के डेस्कटॉप पर पहुंच सकते हैं।

Ctrl+Home और Ctrl+End
Ctrl+Home शॉर्टकट के जरिए आप किसी भी डॉक्यूमेंट की शुरुआत में जा सकते हैं। वहीं, Ctrl+End के जरिए किसी भी डॉक्यूमेंट के अंत में जा सकते हैं। ये शॉर्टकट वेबसाइट के पेज पर काम करते हैं।

Shift+Insert
Shift+Insert के जरिए आप कंप्यूटर में कॉपी हुए टेक्सट को पेस्ट करने के लिए कर सकते हैं।

Ctrl+Insert
किसी भी टेक्स्ट को कॉपी करने के लिए हम आमतौर पर Ctrl+C का यूज करते हैं लेकिन क्या आप जानते है कि आप Ctrl+Insert से भी किसी टेक्स्ट को कॉपी कर सकते हैं।

Alt+F4
Alt+F4 को एकसाथ प्रेस कर आप सीधे ही कंप्यूटर को शट डाउन कर सकते हैं।