
If india will be host of next world cup cricket, sports will improve
नई दिल्ली : आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 (icc cricket world cup 2019) में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan cricket team)के खिलाफ जब भारतीय क्रिकेट टीम(Indian cricket team) मैच खेलने उतरी तो उसने एक अद्भुत इतिहास रच दिया। एक ऐसा इतिहास जिसमें पूरे हिंदुस्तान की झलक मिलती है। विविधता में एकता की संस्कृति झलकती है। अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के अंतिम एकादश में शामिल सारे खिलाड़ी भारत में रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) खेलने के लिए अलग-अलग टीम से उतरते हैं। ऐसा भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ है।
जानिए कौन-सा खिलाड़ी किस टीम से खेलता है
| क्रम | खिलाड़ी | रणजी टीम |
| 1. | विराट कोहली (कप्तान) | दिल्ली |
| 2. | रोहित शर्मा | मुंबई |
| 3. | केएल राहुल | कर्नाटक |
| 4. | विजय शंकर | तमिलनाडु |
| 5. | महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर) | झारखंड |
| 6. | केदार जाधव | महाराष्ट्र |
| 7. | हार्दिक पांड्या | बड़ौदा |
| 8. | कुलदीप यादव | उत्तर प्रदेश |
| 9. | युजवेंद्र चहल | हरियाणा |
| 10. | मोहम्मद शमी | पश्चिम बंगाल |
| 11. | जसप्रीत बुमराह | गुजरात |
विश्व कप में अपराजेय है भारतीय टीम
इंग्लैंड और वेल्स में खेले जा रहे विश्व कप क्रिकेट में अगर टीम इंडिया के प्रदर्शन की बात करें तो वह अभी तक अपराजेय है। अफगानिस्तान के मैच से पहले उसे किसी खास चुनौती का भी सामना नहीं करना पड़ा था। हालांकि बराबरी के मुकाबले में टीम इंडिया ने मोहम्मद शमी की हैट्रिक की बदौलत अफगानिस्तान को बमुश्किल 11 रन से हराकर विश्व कप में अपना अपराजेय क्रम जारी रखा है। इससे पहले वह दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान को मात दे चुकी है, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।
Published on:
23 Jun 2019 09:45 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
