IND vs WI 2nd T20 : युजवेंद्र चहल के 16वें ओवर वेस्‍टइंडीज के तीन विकेट गिरने के बाद भारत ने अच्‍छी वापसी की थी। उम्‍मीद थी कि पांड्या उन्‍हें 18वां या 19वां ओवर देंगे, लेकिन उन्‍होंने ऐसा नहीं किया और टीम इंडिया दूसरा टी20 भी हार गई। इसी को लेकर आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पांड्या को लताड़ लगाई है।
IND vs WI 2nd T20 : भारतीय टीम वेस्टइंडीज के हाथों लगातार दूसरे टी20 मुकाबले में दो विकेट से हारकर पांच मैचों की सीरीज में 0-2 से पिछड़ गई है। युजवेंद्र चहल के 16वें ओवर वेस्टइंडीज के तीन विकेट गिरने के बाद भारत ने अच्छी वापसी की थी। उम्मीद थी कि पांड्या उन्हें 18वां या 19वां ओवर देंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और टीम इंडिया मैच हार गई। इस बात को लेकर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कमेंटरी और ट्वीट करते हुए हार्दिक पांड्या को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि जब चहल ने आपकी मैच में वापसी कराई तो फिर उनके कोटे के पूरे ओवर क्यों नहीं कराए गए?
मैच दौरान जहां आकाश चोपड़ा ने कमेंटरी बॉक्स से युजवेंद्र चहल को लेकर हार्दिक पांड्या को खरी-खोटी सुनाई तो वहीं अब ट्वीट करते हुए लिखा है कि चहल भारत के बेस्ट स्पिनर हैं। उन्होंने अपने तीसरे और पारी के 16वें ओवर में मैच भारत के पक्ष में मोड़ दिया था। हेटमायर...होल्डर को चहल ने आउट किया और उसी ओवर में शेफर्ड रनआउट भी हुए। उनसे चौथा ओवर डालवाना चाहिए था। 18वां नहीं तो निश्चित रूप से 19वां ओवर कराना था।
16वें ओवर से चहल ने पलटा मैच
वेस्टइंडीज की पारी में जब निकोलस पूरन बल्लेबाजी कर रहे थे, तब मैच पूरी तरह से उनकी पकड़ में था। मुकेश कुमार के 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर पूरन की 67 रनों की पारी का अंत हुआ और उस समय विंडीज को 36 गेंदो पर महज 27 रनों की दरकार थी। इसके बाद 15वें ओवर में रवि बिश्नोई ने महज एक रन खर्चा तो 16वें ओवर में चहल के दो रन देकर दो विकेट और एक रन आउट के साथ भारत का पलड़ा भारी हो गया।
यह भी पढ़ें : टीम इंडिया की लगातार दूसरी हार से नाराज हार्दिक पांड्या ने इनके सिर फोड़ा ठीकरा
पांड्या से हुई बड़ी चूक
भारतीय टीम को सिर्फ दो विकेट की जरूरत थी तो वेस्टइंडीज को चार ओवर में 24 बनाने थे। चहल ने 16वें ओवर में शानदार गेंदबाजी की थी और 18वां ओवर करना भी बनता था, लेकिन यहीं पांड्या से बड़ी चूक हुई। उन्होंने अगले तीन ओवर तेज गेंदबाजों से कराए और वेस्टइंडीज ने 17 गेंदों पर 26 रन बनाकर भारत के हाथों से जीत छीन ली। अगर चहल 18वां या 19वां ओवर करते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था।
यह भी पढ़ें : World Cup 2023 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, लाबुशेन बाहर