5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World Cup 2023 के लिए ऑस्‍ट्रेलिया की टीम का ऐलान, लाबुशेन बाहर तो भारतीय मूल के खिलाड़ी की एंट्री

Australian Preliminary Squad for World Cup 2023 : भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्‍ड कप के लिए अपनी प्रारंभिक 18 सदस्‍यीय टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्‍ट्रेलियन टीम में भारतीय मूल के एक खिलाड़ी की एंट्री हुई है तो मार्नस लाबुशेन की छुट्टी कर दी गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Aug 2023, 11:25 AM IST

icc-cricket-world-cup-2023-australia-announced-preliminary-squad-for-world-cup-2023-tanvir-sangha-in-labuschagne-out.jpg

World Cup 2023 के लिए ऑस्‍ट्रेलिया की टीम का ऐलान, लाबुशेन बाहर तो भारतीय मूल के खिलाड़ी की एंट्री।

Australian Preliminary Squad for World Cup 2023 : भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने में अब दो महीने से भी कम का समय बचा है। भारत में क्रिकेट इस महाकुंभ की तैयारियों जोर-शोर से की जा रही हैं। इसी बीच सबसे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्‍ड कप के लिए अपनी प्रारंभिक 18 सदस्‍यीय टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्‍ट्रेलिया ने वर्ल्‍ड कप के लिए पैट कमिंस की अगुवाई में टीम भेजने का फैसला लिया है। इसके साथ ही ऑस्‍ट्रेलिया की टीम में भारतीय मूल के एक खिलाड़ी की एंट्री हुई है तो विस्‍फोटक बल्‍लेबाज मार्नस लाबुशेन का टीम स्‍क्‍वॉड से बाहर कर दिया गया है।


बता दें कि वर्ल्ड कप इतिहास में ऑस्‍ट्रेलिया की टीम सबसे सफल रही है। ऑस्‍ट्रेलिया ने 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 के विश्‍व कप खिताब अपने नाम किए हैं। इस बार भी ऑस्‍ट्रेलिया को वर्ल्‍ड के प्रमुख दावेदारों में से एक माना जा रहा है। क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने अनुभवी कप्‍तान पैट कमिंस की कप्‍तानी में ही टीम भेजने का फैसला किया है और टीम में भी चौंकाने वाला बदलाव किया है।

मार्नस लाबुशेन को दिखाया बाहर का रास्‍ता

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम से मार्नस लाबुशेन का पत्‍ता काट दिया है। इसके पीछे की वजह ये है कि टेस्ट में धमाल मचाने वाले लाबुशेन वनडे में कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। पिछले 15 वनडे मैचों वह सिर्फ दो अर्धशतक ही लगा सके हैं। 2022 में श्रीलंका और पाकिस्तान के दौरे पर भी उनका बल्‍ला नहीं चल सका था। इसलिए उन्‍हें बाहर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : सरफराज खान पहली मुलाकात में ही रोमाना को दे बैठे थे दिल, बेहद इंट्रेस्टिंग है लव स्‍टोरी


भारतीय मूल के खिलाड़ी ऑस्‍ट्रेलिया टीम में एंट्री

क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने भारतीय मूल के अनकैप्ड लेग स्पिन गेंदबाज तनवीर सांघा को टीम स्‍क्‍वॉड में शामिल किया है। बता दें कि 21 वर्षीय सांघा ऑस्ट्रेलिया में ही जन्‍में हैं। उनके पिता जोगा सांघा पंजाब के जालंधर के पास गांव रहीमपुर के मूल निवासी हैं। वह 1997 में पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गए थे और फिर वहीं जाकर बस गए। जोगा सिडनी में टैक्सी चलाते हैं तो उनकी मां उपनीत सिडनी में ही अकाउंटेंट का काम करती हैं।

वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की 18 सदस्‍यीय टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर, सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, आरोन हार्डी, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मिशेल स्टार्क , मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा।

यह भी पढ़ें :भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप तरीके से कश्‍मीरी गर्ल से की शादी