5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरफराज खान पहली मुलाकात में ही रोमाना को दे बैठे थे दिल, बेहद इंट्रेस्टिंग है इनकी लव स्‍टोरी

Sarfaraz Khan Marriage : भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान ने कश्‍मीर के शोपिया की रहने वाली रोमाना जहूर से गुपचुप शादी कर ली है। कुल मिलाकर सरफराज खान बड़े छुपे रूस्‍तम निकले हैं, पहले तो उन्‍होंने अपनी लव स्‍टोरी को सभी से छिपाकर रखा और फिर शादी भी गुपचुप तरीके से की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Aug 2023, 10:16 AM IST

sarfaraz-khan-marriage-kashmiri-girl-romana-jahur-know-sarfaraz-khan-and-romana-jahur-love-story.jpg

सरफराज खान पहली मुलाकात में ही रोमाना को दे बैठे थे दिल, बेहद इंट्रेस्टिंग है दोनों की लव स्‍टोरी।

Sarfaraz Khan Marriage : घरेलू क्रिकेट में बल्‍ले से धमाल मचाने वाले भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान ने कश्‍मीर के शोपिया की रहने वाली रोमाना जहूर से शादी कर ली है। टीम इंडिया के लिए डेब्‍यू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे सरफराज ने अचानक गुपचुप तरीके से शादी करके सभी को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद साथी क्रिकेटरों और फैंस उनकी शादी की जानकारी मिली है। उनकी शादी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुल मिलाकर सरफराज खान बड़े छुपे रूस्‍तम निकले हैं, पहले तो उन्‍होंने अपनी लव स्‍टोरी को सभी से छिपाकर रखा और फिर शादी भी गुपचुप तरीके से की। आइये आपको भी बताते हैं सरफराज खान और रोमाना जहूर की लव स्‍टोरी के बारे में।


मैच के दौरान पहली बार रोमाना से मिले थे सरफराज

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरफराज खान की दुल्हनिया का नाम रोमाना जहूर है, जो कि कश्‍मीर के शोपिया जिले के पशपोरा गांव की रहने वाली हैं रोमाना के पिता और बहन ने बताया कि सरफराज और रोमाना की पहली मुलाकात दिल्‍ली में एक मैच के दौरान हुई थी। एक कजिन ने दोनों को मिलाया था। जब । रोमाना दिल्‍ली में रहकर ही एमएससी की पढ़ाई कर रही थींं।

पहली मुलाकात में ही रोमाना को दिल दे बैठे थे सरफराज

सरफराज पहली मुलाकात में ही रोमाना को दिल दे बैठे थे, लेकिन उन्‍होंने इसे जाहिर नहीं किया। शुरुआती दौर में दोनों के बीच दोस्‍ती हुई और मुलाकातों का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोस्‍ती प्‍यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने हमसफर बनने का फैसला किया। सरफराज ने रोमाना के बारे में अपने परिवारवाले को बताया तो बात आगे बढ़ी। इसके बाद सरफराज के परिजन शादी का रिश्ता लेकर रोमाना के परिजनों से मिले। फिर दोनों परिवारों की रजामंदी से सरफराज और रोमाना का निकाह कराया गया।

यह भी पढ़ें : अफरीदी ने हैट्रिक के साथ 5 विकेट चटकाकर बरपाया कहर, देखें वीडियो

दुल्हनिया का घूंघट उठाकर पहनाई रिंग

सरफराज और रोमाना की शादी के कुछ वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में सरफराज अपनी दुल्हनिया का घूंघट उठाते और रिंग पहनाते नजर आ रहे हैं। इसी बीच वह दुल्हनिया रोमाना के सिर पर किस भी करते हैं। शादी के दौरान सरफराज ने ब्लैक ड्रेस तो रोमाना ने प्रोपर रेड और गोल्डन कलर का लहंगा पहन रखा है।

क्रिकेटरों ने दी शादी की बधाई

सरफराज ने अपनी लव स्‍टोरी की तरह शादी भी बेहद गुपचुप तरीके से की है। शादी के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद साथी क्रिकेटरों के साथ फैंस को पता चला है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस नवदंपती जोड़े को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। सूर्यकुमार यादव, खलील अहमद, अक्षर पटेल, उमरान मलिक और ऋतुरात गायकवाड़ समेत कई क्रिकेटरों ने सरफराज को इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें शादी की बधाई दी है।

यह भी पढ़ें :भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप तरीके से कश्‍मीरी गर्ल से की शादी