3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का बड़ा धमाका, जिम्बाब्वे को 4-1 से हराकर किया सीरीज पर कब्जा

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को पांच मैचों की सीरीज में 4-1 से हराकर बड़ा धमाका किया है। मैच में राशिद खान ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 20 Feb 2018, 11:16 AM IST

afg vs zim

नई दिल्ली। क्रिकेट का ककहारा सीखने में अफगानिस्तान की टीम जिस तेजी से काम किया है, वो काबिल-ए-तारीफ है। अफगानिस्‍तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज 4-1 से जीत ली है। जावेद अहमदी (76) और रहमत शाह (59) के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान ने पांचवें और आखिरी वनडे क्रिकेट मैच में यहां जिम्‍बाब्‍वे को 146 रन के बड़े अंतर से मात देकर श्रृंखला 4-1 से अपने नाम की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 241 रन बनाए और फिर गेंदबाजों के जोरदार प्रदर्शन की बदौलत जिम्‍बाब्‍वे की पारी को 32.1 ओवर में 95 रन पर समेट दिया।

25 रन के अंदर गिरे सात विकेट-
242 रन का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन जारी रहा। जिम्‍बाब्वे ने अंतिम सात विकेट सिर्फ 25 रन जोड़कर गंवाए। मैच में राशिद खान का दोहरा प्रदर्शन आकर्षण में रहा। राशिद ने पहले अपने बल्ले की धार दिखाई। फिर गेंदबाजी में भी अपना मास्टर प्रदर्शन किया।

10वें नंबर पर उतर कर 43 रनों की पारी-
अफगानिस्तान के लिए अहमदी और शाह ने 129 रन की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए राशिद खान ने 29 गेंद में 43 रन की पारी खेल टीम के स्कोर को 240 के पार पहुंचाया। जिम्‍बाब्वे की ओर से तेंडाई चतारा, ब्लेसिंग मुजारबानी और सिकंदर रजा को दो-दो विकेट हासिल हुए।

राशिद के नाम पर रिकॉर्ड -
राशिद ने इस टूर्नामेंट में 16 विकेट हासिल कर बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वे पांच मैचों की सीरीज में 16 विकेट हासिल करते हुए मैन ऑफ द सीरीज बने। बता दें कि राशिद ने हाल ही में वकार युनुस का रिकार्ड भी तोड़ा था। साथ ही वे सबसे तेज विकेट ले रहे हैं।

टेलर और इरविन के बाद बिखड़ी पारी-
जवाब में जिम्‍बाब्वे के लिए ब्रेंडन टेलर (27) और क्रेग इरविन (34) ही कुछ टिककर बल्लेबाजी कर सके। तीसरे विकेट के लिए दोनों की 46 रन की साझेदारी टूटते ही टीम की पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। राशिद खान अफगानिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 13 रन देकर तीन विकेट लिए। मोहम्मद नबी और शराफुद्दीन अशरफ को दो-दो सफलता मिली।